Chhath 2025: छठ पूजा बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ा महापर्व होता है। अब तो छठ पूजा की धूम यूपी-बिहार के अलावा पूरे भारत देश में रहती है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में लोग कठिन व्रत रखते हैं और छठी मैया के साथ सूर्य देव की भी पूजा अर्चना करते हैं।
छठ पूजा को लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने कई गाने बनाए हैं और ऐसा ही एक गाना अक्षरा सिंह का है। जिसमें उनके साथ एक्टर अयाज खान नजर आ रहे हैं।
इस गाने में दिखाया जाता है कि अक्षरा सिंह एक एक्ट्रेस हैं और अपने पति के साथ बैठकर नाश्ता कर रही हैं, तभी उनका मैनेजर आता है और कहता है कि फिल्म के लिए आपका नाम फाइनल हो गया है प्रोड्यूसर जल्द ही आपके साथ फिल्म शुरू करना चाहता है। मगर फिल्म की डेट्स ऐसी हैं कि आपको छठ पूजा छोड़ना होगा। मगर अक्षरा सिंह मना कर देती हैं और कहती हैं कि फिल्म से बढ़कर कुछ नहीं है।
Chhath 2025: ‘हो दीनानाथ’ – शारदा सिन्हा का सबसे मशहूर छठ गीत, फिर से हुआ वायरल
इसके बाद अक्षरा सिंह को पूरे परिवार के साथ छठ पूजा करते देखा जा सकता है। पारंपरिक साड़ी और नाक से सिंदूर लगाए अक्षरा सिंह बेहद प्यारी लगती है। वो पति के पैर छूती हैं। प्यार और श्रद्धा से उन्हें ये पर्व मनाते देख आपका भी घर जाने का मन करने लगेगा।
गाने को खुशबू ने इतनी खूबसूरती से गाया है कि सीधा आपके दिल को छू जाता है।
Chhath 2025: ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ – पवन सिंह का सबसे ज्यादा बजने वाला छठ गीत, मिला 100 मिलियन व्यूज़
यूट्यूब चैनल Kashish Music Bhojpuri पर ये गाना पिछले साल 18 अक्तूबर को रिलीज किया गया। गाने को 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खुशबू जैन ने गाया है। गाने को अभिषेक ठाकुर ने लिखा है और म्यूजिक भी उन्होंने दिया है। गाने को अक्षय अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है।