Aile Na Dussehra Mein Bhojpuri Song: नवरात्रि खत्म होने के बाद इस साल 2 अक्टूबर को देशभर में दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और सत्य की विजय हुई थी। यही वजह है कि देशभर में दशहरा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जगह-जगह लगने वाले मेले, झांकियां और रावण दहन इस पर्व को और भी खास बना देते हैं।
नवरात्रि में माता के भजनों के बाद दशहरे वाले दिन भी गानों की भी खास धूम रहती है। भोजपुरी सिनेमा ने इस त्योहार पर भी गाने बनाए हैं और उन्हीं में से एक है ‘अइले नS दशहरा में’। इस गाने को सिंगर राकेश मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और इसमें उनके साथ स्क्रीन पर शिल्पी राघवानी नजर आई हैं। वहीं, इस गाने को यूट्यूब पर SRK MUSIC ने शेयर किया था।
यह भी पढ़ें: ‘चुनरिया लहरे माई के’, नवरात्रि पर पवन सिंह के नए भोजपुरी देवी गीत का धमाल, रिलीज होते ही मिले ताबड़तोड़ व्यूज
बता दें कि इस गाने को साल 2021 में रिलीज किया गया था, जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और अब एक बार फिर यह यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। ‘अइले नS दशहरा में’ गाने में लोगों को राकेश मिश्रा और शिल्पी राघवानी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। इसके बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। वहीं, गाने को डायरेक्ट रवि पंडित ने किया है और इसकी कोरियोग्राफी ऋतिक आरा ने की है।
‘अइले नS दशहरा में’ गाने में देखने को मिलता है कि पति अपनी पत्नी को घर पर बाहर काम के लिए जाता है। इसके बाद वह कहती है कि अगर बाहर जाओगे तो फिर दशहरा में घूमने कैसे जाएंगे। गाने में शिल्पी का डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2025: ‘गांव के दशहरा’- 2 अक्टूबर से पहले पवन सिंह के भोजपुरी गाने ने मचाई हलचल
यहां देखे गाना-