Akshara Singh: हाल में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पवन सिंह को लेकर कई खुलासे करने के बाद पवन सिंह के फैंस काफी भड़क गए हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह को भद्दी-भद्दी गालियों के साथ टीआरपी और व्यूज हासिल करने वाली हरकत बताकर अक्षरा सिंह को ट्रोल कर रहे हैं। अक्षरा सिंह के इंटरव्यू को देख, पवन सिंह के एक फैन ने लिखा- सुनो टीआरपी और व्यूज के लिए कितना नीचे गिरोगी यार। एक और फैन ने लिखा- कोई काम नहीं है। अक्षरा सिंह के पिक्चर रिलीज होने को होता है तो पवन सिंह का नाम लेते हैं। एक यूजर ने लिखा- पवन सिंह की ही देन है कि तू आज यहां बोल रही हो ना तो इसके काबिल भी नहीं थी तुम।
वही अक्षरा के इल्जामों पर पवन सिंह के एक फैन ने लिखा- तुम्हारे कहने से शेर की बादशाहत थोड़े ना कम होगी। एक फैन ने लिखा, बंद करो ये बकवास की बातें। बेकार लड़की हो तुम यार…कितनी घटिया हो…पवन सिंह पवन सिंह है, स्टार है, था और रहेगा। एक ने लिखा, पवन सिंह को बदनाम कर रही हो अक्षरा गलत बात है। एक और यूजर ने लिखा, पैसे और पद के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता करने वाले के संस्कार कमजोर होते हैं। एक अन्य ने लिखा, पवन सिंह आज जिसे जगह है वहां पर उनका तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकती हो।

बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनको उनके परिवार से जान से मारने की धमकी मिली। अलग होने के बाद पवन सिंह ने कहा था कि जाएगी कहां यहीं लौट कर आएगी। यही नहीं अक्षरा ने पवन सिंह पर उनको इंडस्ट्री से बाहर करने की साजिश की बात का भी जिक्र किया था। अक्षरा ने आगे कहा था कि जिस समय उनके अपने उनको छोड़ कर भाग रहे थे तब वह पवन सिंह को सहारा दिया था। अक्षरा सिंह का कहना था कि कई स्थितियों में वह पवन सिंह के लिए लोगों से हाथ जोड़कर माफी तक मांगी हैं।