रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग की सराहना करने वालों दर्शकों की कोई कमी नहीं है। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और यहां भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद अपने फैंस के लिए यह नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानी चटर्जी मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
रानी चटर्जी ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर परफॉम कर रही हैं। वीडियो में रानी चटर्जी गाने पर एक से बढ़कर एक डांस स्टेप्स दिखा रही हैं। बेहतरीन डांस परफॉरमेंस के जरिए रानी चटर्जी ने प्रशंसकों को अपना दीवाना बना दिया है। उनके डांस वीडियो को अब तक 7 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। प्रशंसकों ने अपने कमेंट के जरिए भी उनकी जमकर तारीफ की है।
अभी हाल ही में रानी चटर्जी ने अपना एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में अभिनेत्री हॉलीवुड के सिंगर Canal KondZilla के गाने Oh Nanana पर डांस करती नजर आई थीं। इस हॉलीवुड गाने पर उनके डांस स्टेप्स लोगों काफी पसंद आए थे।
https://www.instagram.com/p/Bn_UVLABhe5/?utm_source=ig_embed
आपको बता दें कि अभिनेत्री रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। रानी चटर्जी ने अपना डेब्यू साल 2004 में आई भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से किया था। रानी चटर्जी को 6 बार बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया है। अभिनेत्री की फेमस फिल्मों में शेरनी, प्रेम दिवानी, दुलारा, शिव रक्षक शामिल हैं।