अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्मों में उनकी जोड़ी हिट मानी जाती है। काजल राघवानी अपनी फिल्मों में धमाकेदार डांस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब काजल राघवानी एक गायिका भी बन गई हैं। हाल ही में उनकी आवाज में गाया हुआ एक गीत इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ है। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल काजल राघवानी ने छठ पूजा से पहले एक भक्ति गीत को अपनी आवाज दी है। यह गीत बीते 3 नवंबर को ही यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को पिंक म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। काजल राघवानी के इस सुरीले छठ गीत में म्यूजिक दीपक ठाकुर और शिशिर पांडेय ने दिया है। काजल राघवानी की आवाज में यह छठ गीत अभी से ही कई जगहों पर बजाए जा रहे हैंं।

काजल राघवानी ने अपनी बहुत ही सुरीली आवाज में ‘पेन्हीं ना बलम जी पियरिया’ गीत गाया है।

देखेंं वीडियो:

 

आपको बता दें कि काजल राघवानी से पहले खेसारी लाल यादव ने भी एक छठ गीत गाया था जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आया है।

देखें वीडियो: