भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे ने अपने इंस्टाग्राम पेज से एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ झाड़ू लगाते और बर्तन साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर भोजपुरी गाना ‘दहेज देके किनले बानी’ बज रहा है और आम्रपाली दूबे उसपर लिप सिंकिंग भी कर रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि निरहुआ किसी घर के गलियारे में झाड़ू लगा रहे हैं और अचानक फिर वो बर्तन धोने के लिए बैठ जाते हैं। उनकी ऐसी हालत देखकर अभिनेत्री इस गाने पर लिप सिंकिंग कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दूबे ने लिखा है कि क्या आपने इतने क्यूट पर्सन को अब तक देखा है? इस वीडियो को आम्रपाली दूबे के प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। उनके चाहने वालों ने इसपर कमेंट करते हुए उनकी प्रशंसा की है।
आपको बता दें कि आम्रपाली दूबे और निरहुआ दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में शुमार हैं। पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है। इन दोनों ने अब तक कई हिट फिल्में इस इंडस्ट्री को दी है। रील के अलावा रियल लाइफ में भी इन दोनों की दोस्ती काफी मशहूर है।
अक्सर यह दोनों अपनी तस्वीरें या वीडियो अपने प्रशंसकों के लिए शेयर करते रहते हैं। इसी महीने इस जोड़ी की फिल्म निरहुआ ‘हिन्दुस्तानी 2’ ने बॉक्सऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस जोड़ी की आने वाली फिल्मों में जय वीरू, निरहुआ चलल लंदन, वीर योद्धा महाबली, पटना जंक्शन, निरहुआ चलल अमेरिका, निरहुआ चलल सुसराल 3 आदि प्रमुख है।