भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो इंडस्ट्री में गायिकी के दम पर राज करते हैं। मुख्यतः वो मगही गाने गाए जाने के लिए जाने जाते हैं। लोग उनकी गायिकी को काफी पसंद करते हैं फिर चाहे वो भोजपुरी हो या फिर मगही। उन्होंने रानी चटर्जी जैसी हीरोइनों के साथ पर्दे पर रोमांस किया है। इसी बीच अब वो एक बार से चर्चा में आ गए हैं। लेकिन, इस बार वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि पिता बनने की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके घर नन्हें कदमों ने दस्तक दी है।

दरअसल, भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने पिता बनने की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे की पहली झलक शेयर की है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और एक टक सिर्फ उसे निहार रहे हैं। बेटे की खूबसूरत तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों को तांता लग गया है। गुंजन सिंह ने पोस्ट को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘परमेश्वर की कृपा से एक नया दायित्व पुत्र के रूप में मिला है। धन्यवाद प्रभु का और आप लोगों का भी बधाई देने के लिए। आपलोग अपना आशिर्वाद बनाये रखें।’

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

अब अगर गुंजन सिंह की पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स की बात की जाए तो इस कड़ी में ना केवल फैंस बल्कि भोजपुरी स्टार्स भी हैं, जिन्होंने उन्हें खूब बधाई दी है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम अंजना सिंह का आता है। उन्होंने फोटो शेयर करने बाद ही शुभकामनाएं दी। दूसरा नाम शिल्पी राघवानी का आता है, जिन्होंने खूब विशेज दी है। इस पर अगर फैंस के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वो सभी इस खुशखबरी के बाद बेहद खुश हैं। एक ने लिखा, ‘बबुआ तोहर पीएम होइहें…।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्यूट बेबी।’ इसके साथ ही एक अन्य ने उनसे सवाल किया, ‘शादी का 8 महीना ही हुआ है अभी।’ इसी तरह से लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

पिछले साल की थी शादी

आपको बता दें कि गुंजन सिंह ने पिछले साल ही शादी की है। उन्होंने दिसंबर, 2022 में सुरुचि सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। उनकी वेडिंग रिसेप्शन में पवन सिंह और डिंपल सिंह जैसे सितारे पहुंचे थे। एक्टर की शादी की खूब तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे।