Bhojpuri Video Song, khesari lal yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) किसी परिचय के मोहताज नही हैं। खेसारी लाल का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। इस बीच खेसारी लाल का गाना ‘घाम लगता ऐ राजा’ यूट्यूब पर वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव के इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने को अबतक 3 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल यादव के चाहने वाले इस गाने को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। किशोर कुमार द्वारा निर्देशित खेसारी लाल यादव के इस गाने में खेसारी स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। रिलीज होने के साथ ही भोजपुरी दर्शकों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था। 8 मिनट 42 सेकंड के इस गाने में खेसारी लाल यादव ने परफॉर्म भी किया है। इस गाने में म्यूजिक अंजनी ने दिया है वहीं गाने के बोल पंकज ने लिखे हैं।
गाने के बोल काफी शानदार हैं और पूरे गाने के दौरान खेसारी लाल यादव जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल के इस अंदाज को फैंस पसंद करने के साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर ही अबतक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
लॉकडाउन के दौरान खेसारी के दर्जनों गाने हुए रिलीज: खेसारी लाल यादव के लॉकडाउन के दौरान भी दर्जनों गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं पवन सिंह और रितेश पांडे के गाने भी लॉकडाउन में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के एक गाने-‘भतार भटियारा रहता जाके आरा’को लेकर काफी विवाद भी हो गया था। लोगों ने खेसारी लाल पर आरोप लगाया था कि ये गाना उन्होंने पवन सिंह को टारगेट करते हुए गाया था। खेसारी लाल ने इससे इंकार करते हुए लोगों से इस विवाद को ना बढ़ाने की अपील की थी।