Khesari Lal Yadav: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इंटनरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। उनके गाने लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही उनका एक और गाना यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में वह पूनम दुबे संग काफी जबरदस्त तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं। काजल राघवानी के इतर पूनम दुबे संग भी खेसारी की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल हो रहा गाना उनकी फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का है। गाने के बोल हैं- ‘लउके भीतर के बनियान’। गाने में पूनम काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। खेसारी उनके छोटे और झलकने वाले कपड़े पहनने को लेकर तंज मार रहे हैं। भोजपुरी में पूनम का उतना बड़ा नाम नहीं है फिर भी खेसारी लाल को चाहने वाले लोग इसको बार-बार सुन रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

बता दें इस गाने को खेसारी लाल के आलावा शुभा मिश्रा ने गाया है जिसे ऋषि जलवा ने लिखा है। गाने में म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू का दिया हुआ है। अजय झा द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद आई थी। खेसारी लाल इस फिल्म के जरिए पहली बार पूनम दुबे के साथ स्क्रिन शेयर किए थे। हालांकि दर्शक खेसारी की जोड़ी काजल राघवानी के साथ ही ज्यादा पसंद करते हैं। दर्शकों के दिलो-दिमाग में चढ़ चुके इस गाने की वजह से पूनम भी खासे चर्चा में हैं। साथ ही पूनम और खेसारी के बेहतरीन अभिनय और डांस ने इसे वायरल बनाने में मदद की है। मालूम हो कि हाल ही खेसारी एक सावन पर आधारित एक नया गाने का एल्बम आया है। खेसारी ने इसकी जानकारी अपने सोशल अकाउंट पर दी है। इस समय उनकी फिल्म कुली नंबर 1 सिनेमाघरों में काफी कमाई कर रही है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)