Khesari Lal Yadav Dance Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का इस समय एक डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में खेसारी संग भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस शुभी शर्मा भी नजर आ रही हैं। दोनों एक्टर्स ‘लव कलS सब होई’ गाने पर स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। शुभी शर्मा जो खुद एक अच्छी डांसर हैं खेसारी को बराबर की टक्कर दे रही हैं। खेसारी लाल और शुभी शर्मा के इस डांस वीडियो को इंटरनेट यूजर्स इतना पसंद कर रहे हैं कि इस अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ‘लव कलS सब होई गाना’ खेसारी एक बेहद लोकप्रिय सॉन्ग में से एक है। इस गाने में प्रियंका सिंह की आवाज ने खेसारी के साथ मिलकर काफी शानदार बना दिया है।
बता दें कि खेसारी लगातार स्टेज परफॉर्म करते रहते हैं। उनके लाइव शो में काफी ज्यादा भीड़ जमा होती है। हिंदी भाषी राज्यों में उनके फैंस की संख्या बहुत बड़ी है। यही कारण है कि उनके गाने या डांस वीडियो यूट्यूब पर आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। खेसारी को भोजपुरी के अन्य एक्टर्स की अपेक्षा डांस में महारत हासिल है। वह फिल्मों में आने के पहले से ही डांस करते आ रहे हैं। उनको डांस में टक्कर देना सबके बस की बात नहीं हैं। इस वीडियो में शुभी शर्मा ने खेसारी के साथ मिलकर डांस में धमाल मचा दिया है।
फिल्मों में जिस तरह खेसारी के साथ काजल राघवानी की जोड़ी काफी हिट है वैसे ही स्टेज परफार्मेंस में उनकी जोड़ी शुभी शर्मा के साथ ज्यादा पसंद की जाती है। खेसारी और शुभी शर्मा साथ में 15 से अधिक लाइव शो कर चुके हैं। दोनों जब-जब साथ में डास किया है दर्शक झूमने पर मजबूर हुए हैं। शुभी शर्मा की खेसारी के साथ ले अइहा बंगलिया से दवइया ए बालम गाना बड़ी हिट हुई थी।