Khesari Lal Yadav: भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव का नया कांवर सॉन्ग रिलीज हो चुका है। खेसारी का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सावन को देखते हुए खेसारी का यह नया गाना- ‘जब भंगिया पिसे के परेला’ विनस भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने की जानकारी खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से लोगों को दी हैं। खेसारी ने इसके पोस्टर को सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए इसके रिलीजिंग डेट की लोगों को जानकारी दी। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने में खेसारी लाल खुद अपनी आवाज दिए हैं। गीत को आजाद सिंह और श्याम देहाती ने मिलकर लिखा है। गाने में संगीत आशीष वर्मा का दिया हुआ है।

बता दें खेसारी लाल का इस साल का यह तीसरा कांवर गीत है। इससे पहले खेसारी की चल ना रेलगड़िया से और बाजे बोल बम के गाना कांवर सॉन्ग आ चुका है। पिछला दोनों गाने भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इन गानों के व्यूज मिलियन में हैं।

मालूम हो कि पिछले साल खेसारी के कई कांवर सॉन्ग काफी हिट हुए थे। ‘कमर हिलाला ना’, ‘भौजी चलल ना जाला’, ‘बोल के बोल बम’ जैसे उनका कांवर सॉन्ग इंटरनेट पर अधिक बार सुना गया था। इन गानों के व्यूज 34 मिलियन तक में हैं। खेसारी भोजपुरी सुनने देखने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके गानों से लेकर फिल्में तक इंटरनेट पर छाई रहती हैं। काफी संघर्षों के बाद खेसार आज भोजपुरी में एक अलग पहचान बना चुके हैं। काजल राघवानी के साथ के कई गाने भोजपुरी के टॉपलिस्ट में शुमार हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी खेसारी काफी एक्टिव रहते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय भी रखते हैं। कई बार उनकी बातों से विवाद भी हो चुके हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)