Samar Singh-Chandani Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी के देसी स्टार कहे जाने वाले एक्टर समर सिंह (Samar Singh) अपने बेहतरीन गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें केवल उनकी गायिकी के लिए ही नहीं बल्कि एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने आम्रपाली दुबे के साथ ‘परिवर्तन’ जैसी फिल्म में काम किया है। पिछले कुछ समय से वो भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड केस की वजह से चर्चा में रहे। अभिनेत्री के परिवारवालों ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद समर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। ऐसे में अब वो जेल से रिहा हो चुके हैं और जेल से बाहर आने के बाद ही एक्टर ने चांदनी सिंह (Chandani Singh) के साथ गर्दा उड़ा दिया है।

दरअसल, समर सिंह और चांदनी सिंह का नया भोजपुरी म्यूजिक वीडियो जारी किया गया है, जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस पर खूब रील्स भी बनाए जा रहे हैं। इस गाने के बोल ‘देवरु दाबा कमरिया तनी धीरे धीरे…'(Devaru Daba Kamariya Tani Dheere Dheere) हैं। गाने में एक्ट्रेस को काफी बोल्ड देखा जा सकता है। इसमें चांदनी और समर सिंह ने देवर-भाभी का रोल प्ले किया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। ये काफी रोमांटिक सॉन्ग है। साड़ी में शादीशुदा महिला के गेटअप में चांदनी सिंह काफी जंच रही हैं। वहीं, समर सिंह का इसमें नया गेटअप देख सकते हैं। वो लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद ये उनका एकदम नया लुक है।

लाखों बार देखा गया वीडियो

आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘देवरु दाबा कमरिया तनी धीरे धीरे…’ को एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों रील्स भी बनाए जा चुके हैं। इस गाने को समर सिंह ने गाया है और उनका साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। दोनों की आवाज में ये काफी जंच रहा है। भोजपुरिया फैंस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो को एक्ट्रेस चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। इसके म्यूजिक डायरेक्टर विकास यादव हैं। लिरिक्स साईं प्रकाश और सोनू सनेही ने लिखे हैं। डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।

आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने मार्च, 2023 में आत्महत्या कर लिया था। उनका शव बनारस के होटल में मिला था। एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके पैरेंट्स ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आकांक्षा दुबे की मां ने कहा था कि समर सिंह उनके साथ मारपीट करते थे। उन्हें किसी के साथ काम नहीं करने देना चाहते थे। हालांकि, इन आरोपों पर समर सिंह का अब तक कोई रिस्पांस नहीं आया है। जेल से रिहा होने के बाद वो फिर से वर्क मोड पर लौट रहे हैं और खूब धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।