भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हर एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है और जमकर सुना जाता है। खेसारीलाल यादव का नया भोजपुरी गाना ‘हाली से लाली देखाई’ रिलीज हो गया है। यह गाना छठ पूजा के त्योहार पर बनाया गया है। यह गाना यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब देखा जा रहा है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 4.46 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
खेसारी लाल यादव का यह भोजपुरी गाना ‘वेव म्यूजिक’ पर रिलीज हुआ है और इसे रूपेश दुबे ने लिखा है। 3 मिनट 26 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं।
पिछले सप्ताह रिलीज हुआ था ‘छठ घाटे चली’: पिछले हफ्ते खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चली’ गाना रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस गाने में खेसारी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने भी स्वर दिए थे। ‘छठ घाटे चली’ गाने को आदिशक्ति फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 4 मिनट 26 सेकेंड का यह गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है।
रिलीज होने के एक सप्ताह के अंदर यूट्यूब पर इस गाने को 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। छठ पूजा पर गाना बना रहे खेसारी लाल यादव इससे पहले सावन के महीने में भगवान शिव पर भी गाना बना चुके हैं। खेसारी के भगवान शिव को समर्पित इस गाने का नाम था ‘खेलिहे बाबा PUBG’। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हुआ था।
बिगबॉस के घर के सदस्य रह चुके हैं खेसारी
भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्में और एल्बम बना चुके सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिगबॉस के घर के सदस्य भी रह चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने बिगबॉस सीजन 13 में भाग लिया था। हालांकि 20 दिन के बाद ही खेसारी ने बिगबॉस के घर को अलविदा कह दिया था। बिग बॉस के घर में खेसारी लाल यादव ने खूब गाने भी गाए थे। बिग बॉस के घर में उनकी टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से लड़ाई भी हो गई थी।