Bhojpuri Song: सावन की शुरुआत होने के बाद देश भर के लोग भोलेनाथ की भक्ति में डूब चुके हैं। कांवड़िए कांवड़ लेकर जाना भी शुरू हो गए हैं। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में भी सेलेब्स शिव की भक्ति में लीन दिख रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी में सावन को लेकर स्टार्स और सिंगर्स के बीच अलग ही धूम देखने को लिए मिल रही है। एक के बाद एक भोजपुरी सावन स्पेशल गीत के वीडियो जारी किए जा रहे हैं। कभी बोलबम के नारे से गूंजता हुआ तो कभी कांवड़ गीत रिलीज किए जा रहे हैं। इसी बीच अब अंकुश राजा का नया बोलबम गीत यूट्यूब पर आते ही छा गया है। इसका टाइटल ‘नये ड्राइवरवा’ है।
अंकुश राजा का भोजपुरी सावन स्पेशल बोलबम गीत ‘नये ड्राइवरवा’ के वीडियो को अंकुश राजा ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। उनका भोजपुरी वीडियो सॉन्ग इंटरनेट पर आते ही छा गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देख सकते हैं कि अंकुश राजा सावन में नई गाड़ी लेकर आए हैं और उसे लेकर देवघर जा रहे हैं। उनकी को-एक्ट्रेस कहती हैं कि पिया नए ड्राइवर बने हैं और देवघर जा रहे हैं। पति-पत्नी के प्रेम से भरा ये भोजपुरी भक्ति गीत दर्शकों को बेहद ही प्रिय लग रहा है। गाने का म्यूजिक और विजुएल कमाल का है।
अंकुश राजा का भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया है। इसे महज दो दिन में ही 3 लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं। गाने में बोलबम के नारे गूंज उठे हैं। इस गाने को अंकुश राजा ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। म्यूजिक विक्की वॉक्स ने किया दिया है, जो कि कमाल का है। डायरेक्टर बृजेश यादव हैं।
अंकुश राजा का भोजपुरी सावन स्पेशल गाना
बहरहाल, अगर अंकुश राजा के अन्य भोजपुरी सावन स्पेशल गानों की बात की जाए तो वो ‘ओम जय शिव ओमकारा’ में नजर आने वाले हैं, जो कि शिव आरती है। इससे पहले अंकुश राजा के कई सावन गीत यूट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं। इसमें ‘कृपा बनवले रहीं बाबा’, ‘चूड़ियां लेले अईता ना’ और ‘शिव शंकरा’ जैसे म्यूजिक वीडियोज रिलीज हो चुके हैं।