Bhojpuri Actress Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का इस समय एक गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह गाना इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि आम्रपाली ने इसमें अपना आइटम नंबर दिया है। यह गाना फिल्म ‘काजल’ का है जो जल्द ही थिएटर्स में आने वाली है। गाने के बोल हैं- ‘पिया मेरा कुछ न किया।’ इस गाने में आम्रपाली बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। गाने में वह फिल्म के लीड एक्टर आदित्य मोहन और इजलास संग धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। दर्शक इस गाने को इतना पसंद कर रहे हैं कि अब तक इसको 58 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को एस कुमार ने लिखने के साथ ही इसमें म्यूजिक भी देने का काम किया है। वहीं गाने को भोजपुरी की सबसे चर्चित गायिका प्रियंका सिंह ने गाया है।
बता दें ‘काजल’ फिल्म 21 जून को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। आम्रपाली दुबे के आलावा इस फिल्म में काजल राघवानी ने भी एक आइटन नंबर किया है। उस गाने को भी लोग काफी ज्यादा प्यार दे रहे हैं। फिल्म की बात करें तो यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर बनाई गई है। फिल्म को जहां ब्रजभूषण ने निर्देशित किया है। वहींअदील अहमद और अब्दुल्ला अहमद इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में काजल यादव, पुष्पा शुक्ला, आदित्य मोहन,अनूप अरोरा ,शम्स आगाज,अयाज खान, उदय श्रीवास्तव, दिलीप सिन्हा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है।
इस फिल्म के बाबत निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा था कि ‘काजल’ को रूटीन भोजपुरी फिल्मों से अलग बनाया गया है। यह एक पारिवारिक और साफ-सुथरी फिल्म होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है जिसको सोशल यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने, संवाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में त्रिकोण प्रेम को भी दर्शाया गया है। फिल्म का दर्शकों को खासा इंतजार है।