भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर यश कुमार (Yash kumar) अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि एक्टर पापा बनने वाले हैं। उनकी दूसरी वाइफ निधि झा प्रेग्नेंट हैं और वो अपने आखिरी फेज में हैं। इसी बीच अब यश कुमार ने इंडस्ट्री में अपना शतक लगा दिया है। उन्होंने अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वो जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी के जरिए एक्टर जल्द ही हिमाचल प्रदेश की सपना चौहान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसकी शूटिंग के सेट से तस्वीरें भी सामने आई हैं।

भोजपुरी फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ को का निर्देशन प्रमोद शास्त्री कर रहे हैं। इसे एक बेहतरीन रोमांटिक फिल्म बताया जा रहा है। इसका निर्माण तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले किया जा रहा है। इसके प्रोड्यूसर दीपक शाह हैं। आपको बता दें कि इसके पहले प्रमोद शास्त्री और यश कुमार कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

Yash kumar And Sapna Chauhan

100वीं फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं यश कुमार

यश कुमार अपनी 100वीं फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसे लेकर एक्टर का कहना है कि उनकी पहली फिल्म भी ‘दिलदार सांवरिया’ थी, जिसे दर्शकों की ओर से खूब सराहा गया था। उनको यकीन नहीं हो रहा है कि वो 100वीं फिल्म कर रहे हैं, वो भी उनकी पहली फिल्म की सीक्वल 100वीं फिल्म है। इसे यश ने बेहद सुखद अनुभूति वाला पल है। इसका सारा श्रेय उन्होंने फैंस को दिया है और उनका शुक्रिया अदा किया है। वहीं, डायरेक्टर प्रमोद शास्त्री भी यश कुमार के साथ फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

आपको बता दें कि यश कुमार की फिल्म ‘दिलदार सांवरिया 2’ के लेखक एसके चौहान हैं। एक्टर की 100वीं फिल्म में उनके साथ सपना चौहान, अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, युगांत पांडेय, राधे मिश्रा, संजीव मिश्रा, धाम वर्मा, शिवांशी सिंह, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, ज्योति केसर, रागिनी दुबे, सुकू चौहान और नीलू यादव मुख्य भूमिका में होंगे।

पापा बनने वाले हैं यश कुमार, कर चुके हैं दो शादियां

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अगर यश कुमार की निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए तो एक्टर ने दो शादियां की है। उन्होंने पहली शादी भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी अदिति सिंह हैं। दोनों शादी के कुछ समय के बाद अलग हो गए थे। इसके बाद यश ने एक्ट्रेस निधि झा के साथ सात फेरे लिए। ऐसे में अब शादी के दो साल बाद ही वो पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं। इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।