Devrani Jethani New Bhojpuri Movie 2024: भोजपुरी फिल्मों के शौकीनों के लिए यूट्यूब पर कई फिल्म एचडी में अपलोड की जाती हैं। B4U भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर कई भोजपुरी फिल्में अपलोड की जाती हैं, और इन्हें देखने वालों की संख्या करोड़ों में होती है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने यूट्यूब पर तहलका मचाया है। हम बात कर रहे हैं काजल राघवानी की फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ की।

काजल राघवानी, गौरव झा, रिंकू घोष और देव सिंह जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ पिछले साल रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म यूट्यूब चैनल B4U भोजपुरी पर अपलोड कर दी गई है। 30 मार्च 2024 को यूट्यूब पर अपलोड की गई इस फिल्म को 43 मिलियन यानी कि 4 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पहली फिल्म सुपरहिट हुई तो मेकर्स इसका दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी करने लगें। फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू हो गया है और जल्द ही देवरानी जेठानी 2 रिलीज की जाएगी।

क्या है ‘देवरानी जेठानी’ की कहानी

बात करें देवरानी जेठानी की तो इसका निर्देशन किया है अजय कुमार झा ने। ये फिल्म देवरानी और जेठानी की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित है जिसमें कॉमेडी के साथ आपको इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा। काजल राघवानी फिल्म में देवरानी के रोल में हैं जो पढ़ी लिखी है, मगर उसकी जेठानी जिसका रोल रिंकू घोष ने निभाया है वो ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, मगर घर का काम करने में एक्सपर्ट है। मगर देवरानी खुद को जेठानी से बेहतर समझती है। देवरानी अपनी जेठानी पर हावी होने की कोशिश करती हैं इसी वजह से घर में तनाव होता है। काजल राघवानी के साथ गौरव झा लीड रोल में हैं, जो काजल के पति के रोल में हैं, वहीं काजल के किरदार के जेठ के रोल में देव सिंह हैं।

‘देवरानी जेठानी’ की स्टार कास्ट

गौरव झा ,काजल राघवानी , रिंकू घोष ,देव सिंह के अलावा फिल्म में जय पांडेय , ललित उपाध्याय , रिंकू भारती जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है अजय कुमार झा ने।

मशहूर भोजपुरी सिंगर्स ने गाया है गाना

फिल्म फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्शंस के तहत हुआ है। फिल्म में आपको अलका झा, ओम झा, प्रियंका सिंग, विकास सोनकर, संध्या सरगम और ममता राउत जैसे मशहूर भोजपुरी सिंगर्स की आवाज सुनने को मिलेगी।

यहां देखिए पूरी फिल्म