भोजपुरी सिनेमा के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) की फैन फॉलोइंग ना केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच है बल्कि देशभर में उनके चाहने वाले हैं। उनकी फिल्मों और गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो आता है तो वो आते ही छा जाता है। वहीं, खेसारी की फिल्में सिनेमाघरों के बाद यूट्यूब पर भी जमकर बवाल काटती हैं। ऐसे में आपको उनकी एक नई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप सिनेमाघरों के बाद अब फ्री में देख सकते हैं। चलिए बताते हैं उनकी इस फिल्म के बारे में कि आप उसे कहां देख सकते हैं।
दरअसल, हम आपको खेसारी की भोजपुरी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के बारे में बता रहे हैं। इसे पिछले महीने ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले मूवी के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। लेकिन, विवादों के बाद भी इसे थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया था। इसके सभी शोज हाउसफुल रहे थे। ऐसे में अब इसे यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है और यहां भी आते ही बवाल काट रही है। ये भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्मों में से एक रही है। फैंस इसके यूट्यूब पर रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार खत्म हो गया।
यूट्यूब पर कहां देख सकते हैं फिल्म
खेसारी लाल की भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को सिनेमाघरों में रिलीज के दो महीने के बाद ही यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। रति पांडे और खेसारी की ये फिल्म यूट्यूब पर छा गई है। मूवी को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। मूवी को एक दिन पहले ही यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और इसे 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अगर ‘रंग दे बसंती’ की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें खेसारी के अलावा रति पांडे, डायना खान, अमिताभ भट्टाचार्य, फिरोज खान, ऋषभ यादव, राज प्रेमी, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, संजय महानंद जैसे अन्य एक्टर्स भी अहम रोल में हैं।
खेसारी के बेटे ने किया है डेब्यू
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से खेसारी लाल यादव के बेटे ऋषभ यादव ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया है। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। ऋषभ से पहले खेसारी की बेटी कृति यादव ने फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ से एक्टिंग में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था। अब ‘रंग दे बसंती’ में खेसारी के बेटे को देखना काफी दिलचस्प है। इसका निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है।
फिल्म को लेकर क्या था विवाद?
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ रिलीज से पहले काफी विवादों में रही थी। फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से ये सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी। विवाद था कि इसी नाम से बॉलीवुड में भी फिल्म बनाई जा चुकी है। हालांकि, बाद में जैसे-तैसे विवाद खत्म हुआ सेम नाम से ही फिल्म को रिलीज किया गया था। अब इसे फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।