भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही ट्रेंडिंग स्टार नहीं कहा जाता है। वो सच में ट्रेंडिंग स्टार हैं। उनका कोई भी गाना या फिर फिल्म आती है तो वो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगती है। प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में रहने वाले खेसारी लाल के एक म्यूजिक वीडियो ने रिकॉर्ड बना दिया है। इसने 300 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। उनका गाना वायरल हो रहा है। खेसारी ने इस बार किसी पुरानी नहीं बल्कि नई हीरोइन के साथ इंटरनेट पर गर्दा उड़ाया है। इस गाने का टाइटल ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। खेसारी लाल के ट्रेडिंग भोजपुरी सॉन्ग का टाइटल ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ है। ये कुछ समय पहले आए गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल’ का दूसरा पार्ट है। इसके पहले पार्ट ने भी रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए थे। इसे लोगों से जबरदस्त प्यार मिला था। इसके हिट के बाद इसका दूसरा पार्ट रिकॉर्ड किया और इसने भी यूट्यूब पर गर्दा ही उड़ा दिया है। ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ का जादू भोजपुरिया दर्शकों के सिर पर चढ़कर डोल रहा है। इसे यूट्यूब पर 11 दिसंबर, 2023 को रिलीज किया गया था और अभी तक इसे 325 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए हैं। खेसारी के साथ इस गाने को करिश्मा कक्कड़ ने गाया है।

इस हीरोइन संग खेसारी ने किया है रोमांस

अब अगर भोजपुरी गाना ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ के बारे में बात की जाए तो इसमें खेसारी लाल ने एक्ट्रेस सपना चौहान के साथ रोमांस किया है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है। खेसारी और सपना चौहान ने कमाल के डांस मूव्स भी दिखाए हैं। दोनों साथ में कमाल के स्टेप्स मिलाए हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है। वहीं, सपना का अंदाज भी अलग और शानदार दिखाई दे रहा है। सपना की कातिल अदाएं और एक्टर का शर्टलेस अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है। सपना ने जहां अपनी खूबसूरती और अदाओं का जादू बिखेरा है वहीं, खेसारी ने भी अपनी बॉडी और सिक्स एब्स फ्लॉन्ट किया है।

बहरहाल, अगर खेसारी लाल और सपना चौहान के गाने ‘निम्बू खरबूजा भईल 2’ के मेकिंग की बात की जाए तो इसके लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने के कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। साथ ही गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।