Bhojpuri Adda: भोजपुरी सिनेमा में जब भी आइटम नंबर्स की बात आती है तो इस लिस्ट में दो नामों की चर्चा टॉप पर होती है, वो नाम हैं संभावना सेठ और सीमा सिंह। दोनों ही एक्ट्रेसेस अपनी अदाओं और डांस मूव्स से दर्शकों को भी थिरकने पर मजबूर कर देती थे। आज वो भले ही पर्दे से दूर हैं मगर फैंस काफी मिस करते हैं। संभावना सेठ ने शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बना ली थी। साल 2016 में एक्टर अविनाश द्विवेदी से शादी की। उनकी शादी को 8 साल हो गए। लेकिन, अभी तक मां नहीं बन पाईं। इसके लिए उन्होंने काफी कोशिश की और मेडिकल का भी सहारा लिया। ऐसे में अब उन्होंने आईवीएफ एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्हें इसके लिए ताने सुनने पड़े थे।

संभावना सेठ ने हाल ही में देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट में शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ शेयर किया है। इसी बीच संभावना ने अपना आईवीएफ एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने खुलासा किया कि मां ना बन पाने की वजह से लोग उन्हें ताने सुनाते थे। उनका आईवीएफ कई बार असफल रहा, जबकि रिपोर्ट भी ठीक रही है फिर भी। संभावना ने बताया कि जब उन्होंने आईवीएफ शुरू किया तो वो व्लॉगिंग नहीं कर रही थीं। फिर उन्होंने व्लॉग बनाया क्योंकि लोग लगातार उनकी बॉडी को लेकर कमेंट्स कर रहे थे। उनका वेट बढ़ रहा था कम नहीं हो रहा था तो वो लोगों को दिखाना चाह रही थीं कि ऐसा क्यों हो रहा है और वो किस चीज से जूझ रही थीं?

‘बच्चा नहीं हो रहा है, कुछ कमी है’, लोगों ने संभावना सेठ को सुनाए ताने

संभावना ने शेयर किया कि लोग कमेंट्स करते थे कि अरे बच्चा नहीं हो रहा है। उन्होंने ट्रोल्स को जवाब दिया कि लोग ये नहीं समझ रहे थे कि वो किन दिक्कतों का सामना कर रही थीं। उनकी सेहत के साथ काफी दिक्कतें रही हैं। डांस क्वीन ने बताया कि उन्हें आईवीएफ कराया तो वहां कई बार असफलता हाथ लगी। महिलाओं ने उन्हें ताने सुनाए कि बच्चा नहीं हो रहा है, कुछ कमी है। इस पर भी उन्होंने आगे जवाब दिया कि लोग उनकी उम्र नहीं देख रहे हैं। उनकी रिपोर्ट भी ठीक है फिर भी वो आईवीएफ से भी मां नहीं बन पा रही हैं। हालांकि, अब वो इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हैं और पिछले दो सालों से चीजें रुकी हुई है। अब वो बेहतर हो रही हैं।

संभावना सेठ ने दिया ताने सुनाने वालों को जवाब

इतना ही नहीं, संभावना सेठ ने आगे ताने सुनाने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया और कहा कि कुछ महिलाएं उनके पास आई थीं और उनसे कहा था कि अब तो उन्हें बच्चा कर लेना चाहिए, हो जाना चाहिए। इस पर एक्ट्रेस ने उन लोगों को इस इंटरव्यू में जवाब दिया कि अगर ये इतना आसान होता तो वो ये कर चुकी होतीं। यहां तक कि लोगों ने उन्हें ये भी कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो वो बता दें।

आपको बता दें कि संभवना सेठ अपना आईवीएफ एक्सपीरियंस कई बार शेयर कर चुकी हैं। वो व्लॉग्स के जरिए अपनी बातें रखती रही हैं। उन्हें अपनी सेहत की वजह से काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा है, जिसका दर्द वो पहले भी बयां कर चुकी हैं।