भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) का बोलबाला ना केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच है बल्कि वो बॉलीवुड में भी राज करने लगे हैं। उनके गानों को देशभर में सुना जाता है। बॉलीवुड में फिल्म ‘स्त्री 2’ में गाना ‘आई नहीं’ गाकर उन्होंने इसे हिट बना दिया। इस गाने को लोगों से भरपूर प्यार मिला। एक्टर जहां प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की बुलंदियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे किसी से कम नहीं रहे हैं। निजी जिंदगी में एक्टर ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। जैसे-पहली पत्नी नीलम का सुसाइड कर लेना, अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में विवाद और दूसरी वाइफ ज्योति सिंह संग तलाक को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी।
पवन सिंह की लाइफ में इन दिनों सब कुछ ठीक चल रहा है। करियर में एक बार फिर से वो तरक्की कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने पहली बार अक्षरा सिंह संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप और विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।
अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर बोले पवन सिंह
दरअसल, भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इसका अभी प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें वो अपने करियर से लेकर खेसारी लाल यादव संग विवाद और निजी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसी बीच एक्टर से अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर सवाल किया गया कि पवन सिंह को प्यार था अक्षरा सिंह से? इसके जवाब में पवन सिंह कहते हैं, ‘पवन अपने तरफ से जाकर किसी को आई लव यू नहीं बोला है।’ फिर उनसे सवाल किया जाता है कि आई लव यू स्वीकार किया है? इस पर वो हंसने लगते हैं।
इसके बाद पवन सिंह को अक्षरा सिंहा का एक वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें उन्हें पवन सिंह संग रिश्ते पर बात करते हुए देखा जा सकता है। इसे देखने के बाद पवन जवाब देते हैं, ‘ये भी फेक्ट है। रहना हो तो ढंग से रहिए। नहीं तो नमस्ते प्रणाम करिए। ये सत्य है। मैडम आप किस स्थिति में पवन सिंह के साथ बैठीं और आपको बैठाया।’ इसके साथ ही पावरस्टार से उस मामले को लेकर भी सवाल किया जाता है, जब अक्षरा सिंह के स्टेज शो में पवन का गाना चल जाता है। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरा ऐसा दिन आ गया है कि उनके स्टेज पर अपना गाना बजवाऊंगा? एक साथ रहने लगे या एक साथ काम करने लगे तो क्या हम लोगों में दोस्ती नहीं बढ़ेगी। मोहब्बत नहीं होगा?’
गौरतलब है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिलेशनशिप और विवाद जगजाहिर है। एक्ट्रेस पवन संग अपने रिश्ते को लेकर कई बार बात कर चुकी हैं। विवादों के दौरान अक्षरा ने पवन पर मारपीट से लेकर जान से मारने की धमकी तक का आरोप लगाया था।