भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों और गानों में काम किया है। कई हिट्स दे चुके खेसारी का क्रेज दर्शकों के बीच खूब है। फैंस अपने चहेते सेलेब की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते है। उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। ऐसे में अब रक्षाबंधन के मौके पर एक्टर ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है। इसे लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। इसका टाइटल ‘सन ऑफ बिहार’ है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आप इसे कब और कहां एक दम फ्री में देख सकते हैं।

दरअसल, रक्षाबंधन से पहले ही खेसारी लाल की भोजपुरी फिल्म (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Film) ‘सन ऑफ बिहार’ को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ये उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता लीड रोल में हैं। खेसारी के साथ रक्षा की ये पहली फिल्म है। इसके पहले दोनों कई गानों में साथ काम कर चुके हैं। इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। ऐसे में फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के ऐलान के बाद खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे। अब यूट्यूब पर एक्टर की फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। इसे कैप्टन वॉच हिट्स के यूट्यूब चैनल पर फ्री में देख सकते हैं।

एक दिन में फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

अगर भोजपुरी फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के बारे में बात की जाए तो इसे यूट्यूब पर एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है और फिल्म ने एक दिन में ही रिकॉर्ड बना दिया है। इसे साढ़े तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही एक लाख के करीब लाइक्स मिल चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म को यूट्यूब से पहले होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां पर मूवी ने खूब धमाल मचाया था।

अब अगर इसकी कहानी की बात की जाए तो ये देश की शिक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान खींचती है। इसमें खेसारी को वकील के किरदार में देखा जाता है। वो पहली बार वकील की भूमिका में हैं। इसमें रोमांस, ड्रामा के साथ जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिल रहा है। इसके डायरेक्टर रवि सिन्हा हैं। प्रोड्यूसर अमित कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता और उमा गुप्ता हैं। मूवी में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अयाज खान, महेश आचार्य, गौरी शंकर, रजनीश पाठक और अंजली शर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। इसके स्टोरी स्क्रीनप्ले और डायलॉग वीरू ठाकुर ने लिखे हैं। वहीं, फिल्म में गाने खेसारी लाल के साथ शिल्पी राज ने गाए हैं।