सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर कब क्या वायरल हो जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता है। यहां कब और कौन रातों रात लाइमलाइट में आ जाए और इंटरनेट पर छा जाए ये कोई नहीं जाता है। रील के इस जमाने में आपने देखा होगा कि काफी पुराने-पुराने गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। होली के मौके पर ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ वायरल हुआ था, जो कि 80 के दशक में ‘नदिया के पार’ में फिल्माया गया था। इसी बीच अब भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का काफी पुराना सॉन्ग चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाना ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच यूट्यूबर और डांसर सोना डे ने बॉयफ्रेंड मुकुल गेन के साथ डांस वीडियो शेयर किया है। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने कमाल के डांस मूव्स दिखाए हैं। इसे देखने के बाद खुद भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने भी उनका आभार जताया है और उन्हें धन्यवाद कहा है।
2004 में आया था गाना, रातों-रात चर्चा में आ गए थे कल्लू
आपको बता दें कि भोजपुरी गाना ‘लगाई दिही चोलिया के हुक राजाजी’ को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया था। इसे 2004 में रिलीज किया गया था। उस समय कल्लू काफा छोटे थे और उन्होंने गायिकी में करियर की शुरुआत की थी। करियर की शुरुआत में ये गाना उनके लिए सोने पर सुहागा हो गया था। इससे वो रातों-रात लाइमलाइट में आ गए थे। इसके बाद एक्टर और सिंगर ने एक से बढ़कर एक गाने और एल्बम गाए।
क्या है कल्लू का असली नाम?
कल्लू आज भोजपुरी के जाने-माने एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने ढेरों फिल्मों में काम किया है और खूब गाने भी गाए हैं। एक्टर ने बताया था कि उन्हें गायिकी विरासत में मिली है। उनके पिता भी स्टेज सिंगर रहे हैं। अरविंद का असली नाम अरविंद चौबे है। घर वाले प्यार से कल्लू कहकर बुलाते हैं। इसे उन्होंने गायिकी में आने के बाद बतौर सरनेम यूज कर लिया और आज वो इसी नाम से पॉपुलर हैं।