सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो और फोटोज सामने आ ही जाती है, जो कई बार लाइमलाइट चुरा लेते हैं। इसी में कई बार स्टार्स की अनसीन तस्वीरें भी सामने आती हैं तो इसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी के सुपरस्टार की फोटो सामने आई है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो गांव के आम लड़कों की तरह ही नजर आ रहे हैं। ये उनकी पुरानी फोटो है चलिए बताते हैं उनके बारे में…

भोजपुरी के सुपरस्टार की फोटो बेहद ही पुरानी है, जिसमें उन्हें काफी यंग देखा जा सकता है। अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हों और नहीं पहचान पाए हों तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं कि ये कौन हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में दिख रहा यंग लड़का कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) हैं। वायरल तस्वीर में उन्हें पैंट और व्हाइट शर्ट में देहाती लड़के के जैसे देखा जा सकता है। पवन सिंह की इस फोटो को उनके फैन पेज से शेयर की गई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Pawan Singh

Photo-Pawansingh/Fan page Insta

विवादों से रहा पुराना नाता

आपको बता दें कि पवन सिंह अपनी गायिकी के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। गायिकी और फिल्मों के अलावा विवादों की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। खेसारी के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। इसके पहले एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ उनका गहरा विवाद रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने उन पर धोखा देने से लेकर जान से मारने और धमकी देने तक के आरोप लगाए थे।

इतना ही नहीं, पवन सिंह का दूसरी वाइफ ज्योति सिंह से भी विवाद रहा है। यहां तक कि नौबत तलाक की आ गई है। ज्योति ने ससुराल वालों पर गर्भपात और एक्टर पर मारपीट करने तक के आरोप लगाए थे। हालांकि, अब इनके बीच पैचअप हो गया है और दोनों साथ में रहने लगे हैं। काफी समय के बाद पवन सिंह वाइफ के साथ रहने लगे हैं। इससे फैंस भी अब खुश हैं।