भोजपुरी की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन अदाओं के लिए जानी जाती हैं। सावन में उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों में काम किया। वहीं, उनकी फिल्मों के भी कम चर्चे नहीं होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को ‘जया’ में देखा गया था। इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगीं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इसी बीच अब वो अपने नए गाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनका नया गाना बेहद ही रोमांटिक है। इसे लोग खूब काफी पसंद कर रहे हैं। माही श्रीवास्तव का गाना रवीना टंडन के हिट गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ की याद दिला देगा। वो पीली साड़ी में जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं।
माही श्रीवास्तव के भोजपुरी गाने का टाइटल ‘बरसा बदरवा’ है। इसे वर्ल्डवाइड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को सावन में बारिश के बीच फिल्माया गया है। इसे रवीना टंडन के ‘टिप टिप बरसा पानी’ के तर्ज पर बनाया गया है। इसमें एक्ट्रेस को रवीना के जैसे ही पीली साली में मदमस्त अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है। भोजपुरी एक्ट्रेस माही को उनकी जिन अदाओं के लिए जाना जाता है उन्होंने वही सिजलिंग अदाएं और डांस मूव्स दिखाए हैं। इसमें वो पानी में भिगी हुई फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। उनकी अदाओं ने फैंस और दर्शकों को दीवाना बना दिया है।
भोजपुरी गाना ‘बरसा बदरवा’ को सिंगर खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में सजाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कातिल अदाओं से परफॉर्मेंस किया है। गाने के गीतकार सूरज सिंह हैं। जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
पवन सिंह ने दिया था माही श्रीवास्तव को ब्रेक
अब अगर माही श्रीवास्तव के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को पवन सिंह ने म्यूजिक वीडियोज में ब्रेक दिया था। भोजपुरी में आने से पहले एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थीं। पहली बार वो पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘ले लो पुदीना’ में दिखी थीं। गाना हिट रहा और एक्ट्रेस का करियर भी यहां चल पड़ा था। पहली बार जब वो पवन सिंह से मिली थीं तो उन्होंने भोजपुरी में काम करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें ‘ले लो पुदीना’ में काम करने का मौका मिला था।