भोजपुरी से लेकर ‘बिग बॉस’ तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन की फिल्म से की थी और आज वो इंडस्ट्री में राज करती हैं। अक्षरा भोजपुरी की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर कर अपने दिल का हाल बयां किया है। उनकी तस्वीरें देख लोग भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल, अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पानी के झरने के नीचे सिजलिंग पोज दे रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। फोटोज में देख सकते हैं कि उनकी नशीली आंखें, उलझे बाल और चेहरे पर मुस्कुराहट ने खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस का ये सिजलिंग अवतार सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया है। उन्होंने इसे साझा करने के साथ ही लिखा, ‘मुझे इस फीलिंग्स से प्यार है।’ अब फोटोज के सामने आने के बाद लोगों ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

अगर अक्षरा सिंह के सिजलिंग अवतार पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘कहो तो फायर ब्रिगेड मंगवा दें। कोई 101 पर फोन करो।’ दूसरे ने लिखा, ‘फायर है।’ इसके साथ ही अन्य यूजर्स ने पवन सिंह को लेकर भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। इतना ही नहीं कमेंट में उनके फर्जी एमएमएस तक का जिक्र लोग कर रहे हैं। लेकिन, फैंस ने उनकी खूबसूरती पर खूब प्यार लुटाया है। गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह अपने लुक्स की वजह से चर्चा में आई हैं। इसके पहले भी वो कई बार अपने लुक्स और खूबसूरती की वजह से हेडलाइन्स बटोर चुकी हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद से एक्ट्रेस के लुक में काफी परिवर्तन देखने के लिए मिला है। वो भोजपुरी की फैशनिस्टा भी बन गई हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगी अक्षरा सिंह

बहरहाल, अगर अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म ‘अग्नी साक्षी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके और प्रदीप के अलावा एक्ट्रेस तनुश्री चटर्जी भी हैं। इस भोजपुरी फिल्म से एक्टर्स का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जो काफी मजेदार और फनी दिखा है। इसका निर्देशन राजकुमार आर पांडे कर रहे हैं।