भोजपुरी सिनेमा जगत के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी गायिकी के साथ-साथ अदायगी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्में जब भी रिलीज होती हैं तो कुछ ना कुछ नया कमाल ही कर जाती हैं। फिल्मों के साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। पत्नी ज्योति सिंह से विवादों के बीच उनका नाम एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा (Smrity Sinha) से जुड़ा था। ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस की ओर से पावरस्टार को ‘बेवफा सनम’ कहा गया है। ऐसे में अब मामला क्या है? वो क्यों उन्हें नया टैग दे रही हैं? चलिए आपको सबकुछ डिटेल में बताते हैं।

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की जोड़ी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने साथ में ‘साड़ी से ताड़ी’ जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया है। इसमें इनकी कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया है। ऐसे में अब ये जोड़ी आपको अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ (Bewafa Sanam) में देखने के लिए मिलने वाली है। जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा। पवन को ‘बेवफा’ का टैग एक्ट्रेस इसी मूवी में लगाते हुए नजर आ रही हैं। इसका ट्रेलर वीडियो जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों कलाकार पति-पत्नी के किरदार में हैं।

भोजपुरी फिल्म ट्रेलर वीडियो।

पवन सिंह बने हैं ‘अय्याश’ तो स्मृति सिन्हा बनीं कातिल!

भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ के ट्रेलर वीडियो में देख सकते हैं कि एक्टर को अय्याश दिखाया गया है, जो कि स्मृति सिन्हा से शादी के बाद भी अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। फिल्म में वो शादीशुदा होकर भी दूसरी लड़की के साथ संबंध बना लेते हैं। वहीं, जब स्मृति को उनके ऑनस्क्रीन पति पवन सिंह की इस काली करतूत का पता चलता है तो गुस्से में उनके हाथों से लड़की का कत्ल हो जाता है। ट्रेलर रोमांस और इमोशन्स से भरा हुआ है। पवन ने फिल्म में इंटीमेट सीन भी दिया है।

कब और कहां देख सकते हैं ‘बेवफा सनम’

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा से रिलीज किया जाएगा। जहां पर आप इसे एकदम फ्री देख सकते हैं। इसे 24 मई को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी की शूटिंग लंदन में की गई है। इसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है। इसके निर्माता अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे हैं और यशी फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।