भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) संभावना सेठ (Sambhavna Seth) को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि एक्ट्रेस की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिस वजह से उन्हें सुबह 5 बजे करीब अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात संभावना सेठ की तबीयत बिगड़ गई थी। एक्ट्रेस के पति अविनाश द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी।
अविनाश ने संभावना के इंस्टाग्राम ऑफीशियल अकाउंट से इस खबर के बारे में फैंस को बताया। एक्ट्रेस के पति ने पोस्ट में लिखा- ‘संभावना की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते बीती रात उन्हें अस्पताल लेकर गए।।आज सुबह 5 बजे ही हम वापस आए हैं। इसी बीच संभावना की तबीयत फिर से खराब हो गई है। फिर दोबारा हम उन्हें अस्पताल ले गए। ऐसे में फिलहाल संभावना व्लॉग नहीं कर पाएंगी।’ बता दें, संभावना सेठ का अपना यूट्यूब चैनल है, एक्ट्रेस नियमित रूप से अपना व्लॉग चलाती हैं। अपने फैंस को वह व्लॉक में काफी अच्छी अच्छी बातें बताती हैं औऱ अपने अनुभव साझा करती हैं।
संभावना सेठ भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री की बेस्ट डांसर्स की लिस्ट में शुमार हैं। इतना ही नहीं संभावना को भोजपुरी सिनेमा कि हेलेन कहा जाता है। संभावना के कुछ शानदार गाने हैं जो फैंस की जुबान पर हमेशा रहते हैं- ताजमहल बनवा द बलिया, बुता द धनी लम्प। संभावना टीवी में भी काम कर चुकी हैं।
शो रजिया सुल्तान में एक्ट्रेस ने अहम किरदार निभाया था। वहीं रिएलिटी शो बिग बॉस में एक्ट्रेस संभावना अपने नाम के झंडे गाड़ती नजर आईं थीं। संभावना सेठ बिग बॉस के सीजन 8 में नजर आई थीं।