भोजपुरी सिनेमा जगत में एक ताजा मामला सिंगर प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) को लेकर चल रहा है। दरअसल, हाल ही में वो अपने ही गांव गोपलगंज के एक इवेंट में गई थीं। इसी बीच उनके साथ लाइव स्टेज शो के दौरान इवेंट को होस्ट कर रही महिला द्वारा बेइज्जती की गई। उनके हाथ से माइक तक छीन लिया जाता है। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोग उस महिला को जमकर ट्रोल करने लगे। सिंगर के सपोर्ट में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) तक ने पोस्ट लिखी। उन्होंने उसे जमकर लताड़ा। इसी के बाद अब एक्ट्रेस और मॉडल रानी ने भी प्रियंका के सपोर्ट में पोस्ट लिखी है।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के सपोर्ट में एक पोस्ट लिखकर शेयर किया है। उसमें लिखा, ‘बहुत दुख हुआ ये वीडियो देखकर कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री की एक अच्छी गायिका प्रियंका सिंह जी का इस तरह से बेइज्जती किया गया। जो कलाकार अच्छा गीत ही गाया अपने जीवन में सबको एक सम्मान से देखने वाली लड़की के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। अच्छे कलाकार का कोई कदर नहीं करता है। ऐसी है हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री और हमारा बिहार। प्रियंका सिंह आप भोजपुरी इंडस्ट्री की बेस्ट सिंगर हैं।’ इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘उस गंवार औरत को माफी मांगनी पड़ेगी’। एक्ट्रेस रानी की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। ये खूब वायरल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर भी प्रियंका के सपोर्ट में पोस्ट लिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या बोलीं प्रियंका सिंह?

प्रियंका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘आप मेरे साथ अच्छा नहीं कर रही हैं। कोई कलाकार गा रहा हो और आप बीच में बार-बार आकर रोकती हैं। ये ठीक नहीं है। मैं गाने के लिए मर नहीं रही हूं। मेरे पास गाने के लिए बहुत सारा मंच है। यहां के जिला प्रशासन का बहुत गंदा आयोजन है। मेरे 10 साल के करियर का पहला और सबसे गंदा अनुभव है ये। 10 साल बाद यहां के किसी कलाकार को इस तरह से सम्मान दिया गया बहुत गलत किया। इसका न्याय थावे वाली मां करेंगी मैं बोलकर जा रही हूं। आज’। अब उनके सपोर्ट में भोजपुरी स्टार्स उतरे हैं। अक्षरा सिंह ने भी इस मामले पर ट्वीट करके इसकी निंदा की है।

में यूं तो एक से बढ़कर एक गायक हैं। फिर चाहे वो फीमेल हों या फिर मेल। लेकिन कुछ ही सितारे हैं, जिनकी इंडस्ट्री में तूती बोलती है। इस लिस्ट में अगर फीमेल सिंगर्स की बात की जाए तो इसमें शिल्पी राज (Shilpi Raj) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) जैसे सितारों के नाम आते हैं। ऐसे में अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ ‘नथुनिया’ (Nathuniya) जैसे गाने गा चुकीं प्रियंका को सरेआम अपमान झेलना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके सपोर्ट में भोजपुरी सेलेब्स सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस घटना की निंदा की है।