Anjana Singh Career And Personal Life: अंजना सिंह (Anjana Singh) भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इंडस्ट्री में उनका एक समय ऐसा रहा था कि उनकी हर फिल्म हिट रहती थी। लोग उनकी एक झलक का इंतजार करते थे। उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों में 25 फिल्में साइन कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। उनके कॉम्पटीटर उनसे जलने लगे थे। फैंस उन्हें उनके चुलबुले और नौटी अंदाज के लिए काफी पसंद करने लगे थे। एक्ट्रेस को भोजपुरी की ड्रीम गर्ल और हॉट केक का तमगा भी मिल गया था। लेकिन, जब उनका करियर पीक पर था तो उनके फैसले ने सबकुछ खत्म कर दिया। उनकी प्रोफेशनल लाइफ दांव पर लग गई, जिसके बाद वो आज तक वो लाइमलाइट नहीं बटोर पाईं। चलिए बताते हैं…

दरअसल, अंजना सिंह के बारे में आज हम इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि आज वो अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 7 अगस्त, 1990 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। वो फिल्मों में आने से इवेंट होस्टिंग का काम करती थीं और पहली बार उन्हें फिल्म प्रोडक्शन का काम ऑफर हुआ था। इसके लिए उन्हें 35 हजार की रकम बतौर सैलरी दी गई थी। अंजना ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म ‘फौलाद’ से की थी। उन्होंने मूवीज के साथ-साथ टीवी शोज में भी काम किया है और आज भी छोटे पर्दे पर एक्टिव रहती हैं। अंजना ने पहली फिल्म ‘फौलाद’ के बाद दो सालों में बैक टू बैक 25 फिल्मों को साइन कर रिकॉर्ड बना दिया था। हालांकि, करियर शुरू करने कुछ समय के बाद ही उन्होंने शादी का फैसला किया, जिसने उनकी प्रोफेशनल लाइफ को दांव पर लगा दिया।

यश कुमार से की शादी, मिला धोखा

अंजना सिंह का करियर पीक पर था। उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ काम किया। सभी के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब जमी। लेकिन, बाद में उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस यश कुमार मिश्रा के साथ शादी का फैसला किया। उनके इस फैसले ने प्रोफेशनल लाइफ को दांव पर लगा दिया था। 2013 में इनकी शादी हुई और फिर दो साल बाद 2015 में उन्होंने बेटी अदिति को जन्म दिया। इसके बाद इनके रिश्ते में अनबन होने लगी।

अब ये अनबन की वजह कुछ और नहीं बल्कि यश का एक्ट्रेस निधि झा के करीब जाना थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इनके रिलेशनशिप की भनक ने अंजना को तोड़ दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया और फिर साल 2018 में यश और अंजना सिंह एक-दूसरे से अलग हो गए। इनका ऑफिशियली तलाक हो गया।

अब क्या कर रहीं अंजना सिंह?

अंजना सिंह आज भी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिव हैं। लेकिन, उन्हें जैसा प्यार और लाइमलाइट शादी से पहले मिलती थी, अब वो वाली बात नहीं रही है। उन्हें आखिरी बार पवन सिंह के साथ फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ में देखा गया था। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके साथ खेसारी लाल की फिल्म ‘आशिकी’ रिलीज की गई थी, जिसने पवन की फिल्म को कड़ी टक्कर दी थी। बहरहाल, अब अंजना सिंह भोजपुरी के साथ-साथ ज्यादातर टीवी सीरियल्स करती हैं।