Bharat box office collection Day 19: सलमान खान की ‘भारत’ दर्शकों को बेहद पसंद आई। इस फिल्म की कहानी ने सलमान फैंस का दिल जीत लिया। 5 जून को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने अब तक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। तीसरे वीक में आ पहुंची ‘भारत’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में कमाई के जरिए धमाल मचाया था। तो वहीं फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना जलवा बरकरार रखा था। लेकिन शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ की एंट्री के साथ ही सलमान का जलवा फीका पड़ने लगा।
‘कबीर सिंह’ के सिनेमाघरों में आने से ‘भारत’ के शोज में इफेक्ट पड़ा। फिल्म ‘भारत’ ने तीसरे वीक के शुक्रवार यानी की 21 जून को 75 लाख रुपए की कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 50 लाख रुपए कमाए। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 203 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की है। अब आज यानी 19वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
बात करें अगर दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की तो फिल्म ‘भारत’ ने टोटल 24. 25 करोड़ रुपए जुटाए थे। फिल्म कबीर सिंह के आने से सलमान खान की फिल्म की कमाई पर खासा असर देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के आने की वजह से ‘भारत’ की कमाई में 50 % की गिरावट देखी गई।
बता दें , फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ हैं। फिल्म में सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ भी हैं। सलमान खान की इस फिल्म की सक्सेस से भाईजान इतना खुश हैं कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सारी वीडियोज शेयर कर रहे हैं। सलमान खान इस वक्त अपने काम को छोड़ अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में कई सारी वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें सलमान खान अपने भाई के बच्चों संग मस्ती करते दिख रहे हैं।
सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी सुर्खियों में बने हुए थे। अपने कई इंटरव्यूज में सलमान खान ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर कटाक्ष किया था। बताते चलें कि सलमान खान की फिल्म भारत में पहले कैटरीना की जगह प्रियंका आने वाली थीं। लेकिन प्रियंका ने जब इस फिल्म से अपने पैर पीछे खींच लिए तो सलमान प्रियंका से काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद सलमान ने कई बार कुछ इवेंट पर प्रियंका का नाम लेते हुए तो कभी इनडायरेक्टली एक्ट्रेस पर ताने कसे थे। फिलहाल ‘भारत’ हिट हो चुकी है। सलमान अपने फैंस के लिए हर ईद पर सिनेमा के जरिए कुछ न कुछ खास तोहफा लाते हैं। इस बार भी सलमान फैंस को उनका ये ‘भारत’ रूपी तोहफा खूब पसंद आया।
