Bharat Box Office Collection Day 12: सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन धमाकेदार चल रहा है। फिल्म दूसरे हफ्ते में जा पहुंची है, फिल्म भारत की कमाई तब भी लगातार हो रही है । फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है लेकिन पहले हफ्ते में ही सलमान की फिल्म ने कमाल कर दिखाया था ऐसे में थोड़ी बहुत कमाई करने के बाद भी फिल्म का कलेक्शन बढ़ता जा रहा है।

5 जून को रिलीज हुई फिल्म भारत ने 11 वें दिन में 6 से 7 करोड़ रुपए की कमाई की। तो वहीं रोहित जैसवाल के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने  12वें दिन में अब तक टोटोल 195 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि सोमवार को सलमान की ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म को 300 के आंकड़े को छूने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ये तो फिलहाल वक्त ही बताएगा।

बताते चलें अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान स्टारर ‘भारत’ ने ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म साल की ऐसी 5 फिल्मों में दूसरे नंबर पर थी जिसने सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई की थी। इस फिल्म के आने से पहले अक्षय कुमार की ‘केसरी’ ने इस खिताब को अपने नाम किया हुआ था। जानिए आज क्या झंडे गाड़ रही सलमान खान की फिल्म ‘भारत’:-

 

Live Blog

Highlights

    15:40 (IST)17 Jun 2019
    200 करोड़ पार करलेगी फिल्म 'भारत'

    फिल्म भारत ने टोटल 194 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसे में मंगलवार को फिल्म 200 करोड़ के पार पहुंच जाएगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। 

    14:11 (IST)17 Jun 2019
    अतुल अग्निहोत्री ने शेयर किया था एक वीडियो:-

    अतुल अग्निहोत्री ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। देखिए:-

    13:22 (IST)17 Jun 2019
    'मैं करा दूंगा टिकट बुक अरे तुम जाओ तो 'भारत' देखने', बोल पड़ा Salman Khan का फैन

    सलमान खन का एक फैन तो कुछ इस कदर दीवाना हो गया था कि वह लोगों से अपील करता दिखा कि वह फिल्म देखने जाएं। अगर किसी को फाइनेंशियल दिक्कत है तो  वह मुझे बताए मैं उसकी टिकट बुक करा दूंगा। 

    13:13 (IST)17 Jun 2019
    'भारत को इतना प्यार दिया...' फैंस का प्यार देख बोल पड़े सुनील ग्रोवर

    'भारत को इतना प्यार दिया...' फैंस का प्यार देख बोल पड़े सुनील ग्रोवर

    12:29 (IST)17 Jun 2019
    200 करोड़ के क्लब में नाम लिखाएगी आज 'भारत'

    ट्रेड एनेलिस्ट रोहित जैसवाल के मुताबिक आज फिल्म भारत 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 

    11:52 (IST)17 Jun 2019
    एक फैन ने सलमान के लिए कही दिल की ये बात...

    सलमान खान के एक फैन ने (@AmitLalwani) सलमान के लिए लिखा- 'भारत' भाई के लिए बहुत स्पेशल फिल्म है। अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना बहुत मुश्किल होता है। भाई हमेशा ही सिंगल स्क्रीन के दर्शकों के हीरो रहे हैं। लेकिन भारत ने यह भ्रम भी तोड़ दिया है। भारत मल्टीप्लेक्स दर्शकों का भी दिल जीत रही है।

    11:27 (IST)17 Jun 2019
    सलमान के नाम एक और रिकॉर्ड...

    एनालिस्ट रमेश बाला ने एक ट्वीट कर बताया कि सलमान खान बॉलीवुड के इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी 14 फिल्मों 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी। सलमान की ये 14वीं फिल्म ही है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है।

    11:07 (IST)17 Jun 2019
    सलमान ने दिखाया नया 'स्लो मोशन'

    सलमान खान ने हाल ही में स्लोमोशन का नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान के अलावा उनके भाई सोहेल और सोहेल के बेटे नजर आ रहे हैं। तीनों वीडियो में स्लो मोशन में काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। 

    10:49 (IST)17 Jun 2019
    देश ही नहीं विदेशों में भी चल रहा सलमान खान की फिल्म का सिक्का...

    देश के अलावा विदेशों में भी फिल्म भारत अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म ने दसवें दिन में न्यूजीलैंड में 13 स्क्रीन्स पर 7 करोड़ 33 लाख रुपए की कमाई की थी। 

    10:19 (IST)17 Jun 2019
    वर्ल्डकप की वजह से फिल्म की कमाई पर पड़ रहा असर

    सलमान फैंस कहते नजर आए, भारत अभी तक 200 करोड़ की कमाई कर लेती। लेकिन वर्ल्डकप मैच के कारण फिल्म की कमाई पर असर पड़ा। लेकिन परेशान होने वाली बात नहीं है क्योंकि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को देखने के लिए फैमिली नहीं जाएंगी। ऐसे में भारत का कुल कलेक्शन 210-220 करोड़ के आसपास हो सकता है।

    10:07 (IST)17 Jun 2019
    फिल्म की सफलता पर क्या बोले अब्बास जफर...

    फिल्म भारत ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। ऐसे मे फिल्म के निर्देशन अब्बास बेहद खुश हैं। अली अब्बास जफर ने फिल्म की सफलता के बारे में कहा, ''मैं हमेशा से चाहता था कि पूरा देश एक जुट हो जाए और ईद के पर्व को एन्जॉय करे। मैंने कोशिश की है कि सलमान खान को नए अंदाज में दिखाया जाए। मुझे खुशी है कि दर्शकों को भारत में की गई मेरी नई कोशिश पसंद आ रही है।''

    09:57 (IST)17 Jun 2019
    सलमान खान की फिल्म का प्रदर्शन जबरदस्त

    सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। 

    09:44 (IST)17 Jun 2019
    सलमान खान की 'भारत' दर्शकों को खींच रही अपनी ओर...

    सलमान खान की फिल्म भारत दर्शकों का खूब दिल जीत ही है। फिल्म को 12वें दिन देखने के लिए भी सलमान खान के फैंस पहुंच रहे हैं।