Bhai Bhai Song Release, Salman Khan: सलमान खान अपने फैंस के लिए हर मुश्किलों को पार कर जाते हैं लेकिन अपना एंटरटेनमेंट नहीं रोकते। इस बार भी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच भी सलमान अपने फैंस को ईदी देने आए। सलमान खान ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए तोहफे के तौर पर हर बार कोई धमाकेदार फिल्म जरूर लाते है।
लेकिन इस बार (EID 2020) में ऐसा नहीं हो पाया। लॉकडाउन की वजह से सब ठप है। तो ऐसे में सलमान खान ने इस बीच अपना खुद का गाना रिलीज किया। सलमान खान ने ईद के मौके पर रिलीज किए गाने में भाईचारे का संदेश दिया। इस गाने को उन्होंने खुद गाया है- भाई-भाई (Bhai Bhai)। गाने का म्यूजिक साजिद वाजिद (Sajid Wajid) ने कंपोज किया है। गाने को सलमान के अलावा रूहान अरशद ने भी गाया है। लिरिक्स सलमान खान औऱ दानिश सबरी के हैं।
गाने में रैप भी है जिसके लिरिक्स रूहान ने लिखे हैं। गाने को कोरियोग्राफ किया है साजन सिंह ने और प्रोड्यूस किया है Niketan Madhok (Green Apple films) ने। यहां देखें पूरा गाना:-
सलमान खान का गाना रिलीज होते के साथ ही ढेरों कमेंट सामने आने लगे। फैंस टकटकी लगाए बैठे थे कि अब सलमान की तरफ से क्या नया आने वाला है। इस प्यार मोहब्बत भरे गाने को सुनने औऱ देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन देने शुरू किए। एक ने लिखा- आपकी सोच हमेशा ही अच्छी रहती है सलमान भाई। इस गाने ने दिल छू लिया। हिंदू, मुस्लिम सिख इसाई आपस में सब भाई भाई।’

तो किसी ने लिखा- मैं इस गाने को 500 बारदेख चुका हूं। तो कोई बोला- माशाअल्लाह भाई जान। आपको भी ईद मुबारक। आपकी फैमिली को ईद मुबारक। एक ने लिखा- भाई आप बहुत अच्छे इंसान हो। तो किसी ने कहा- रमजान में राम और दिवाली में अली। वाह पाकिस्तान की तरफ से आपको प्यार भाई।

