दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनके शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच भगवंत मान का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उनका डांस देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। लंबे समय के बाद उनका ये रूप लोगों को देखने को मिल रहा है।
ये वीडियो हर्षिता और संभव की सगाई का है, जिसमें भगवंत मान ने सफेद कुर्ते पजामे के साथ पिंक कलर का वेस्टकोट पहना है, साथ में पीले रंग की पग पहनी है। उनकी पत्नी ने भी उन्हें से मैचिंग गुलाबी सूट पहना है और दोनों ‘सोने दा कोका’ गाने पर जोरदार डांस कर रहे हैं।
वहां मौजूद सभी लोग इस मोमेंट को अपने-अपने फोन के कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं और उनका डांस एन्जॉय करते हुए तालियां भी बजा रहे हैं। भगवंत मान के डांस वीडियो पर लोगों ने ढेर सारे कमेंट्स किए हैं।
पॉलिटिकल नमस्ते नाम के ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, साथ में कैप्शन लिखा है, “लाला जी की बिटिया की सगाई के मौके पर….भगवंत मान जी ने भी खूब रंग जमाया।” धर्मेंद्र नाम के यूजर ने भी ये डांस वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी हो रही है, लेकिन वाहवाही भगवंत मान ने रंग बिखेर दिया, वैसे मान तो हास्य कलाकार रहे हैं, ठुमके तो पहले से जानते हैं, लेकिन केजरीवाल का डांस पहली बार हो रहा है, जो कम नहीं है, बदलते दौर में नेता पर भी डांस का नशा छा गया है।” भगवंत मान के साथ केजरीवाल और उनकी पत्नी का डांस वीडियो भी वायरल हो रहा है।
भगवंत मान एक कॉमेडी एक्टर, सिंगर और एक्टर हैं, जो इस वक्त पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। राजनीति में आने से पहले वो मनोरंजन की दुनिया का बड़ा नाम हुआ करते थे।\
आपको बता दें कि 18 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने अपने दोस्त संभव जैन से शादी की है। उनकी शादी में केजरीवाल ने कुछ खास लोगों को ही न्योता दिया था। जिनमें भगवंत मान और मनीष सिसोदिया का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल को हर्षिता और संभव जैन का ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें कई बड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।