मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीते दिनों, अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें अचानक ही स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे। ऐसे में एक्ट्रेस की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर्स ने अभिनेत्री को वेंटिलेटर पर रखा था।

काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं एक्ट्रेस

एंड्रिला शर्मा को को 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार यानी 19 नवंबर की रात को एंड्रिला को कई बार दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उनकी हालत बिड़ती चली गई। उनके CT स्कैन रिपोर्ट में पता चला था कि उनके सिर में नए ब्लड क्लॉट्स हो गए हैं। एंड्रिला के सिर के जिस हिस्से का ऑपरेशन हुआ था। ये क्लॉट्स उसके अपोजिट साइड में हो रहे थे। वह 19 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं। एक्ट्रेस ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे अंतिम सांस ली।

2 बार कैंसर से जीती जंग

बता दें कि एंड्रिला शर्मा छोटी सी उम्र में दो बार कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी थीं। जब उन्हें दूसरी बार कैंसर का पता चला था तो उन्होने इस का हिम्मत से सामना किया था। उन्होंने अपनी क्रिटिकल सर्जरी को पूरा करवाया था। उस दौरान उनके कीमोथेरेपी के सेशन भी चले थे, जिसके बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें कैंसर फ्री डिकलेयर कर दिया था। कैंसर से ठीक होने के बाद उन्होंने एक्टिंग में कमबैक भी कर लिया था। लेकिन एक्ट्रेस की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कौन थी एंड्रिला शर्मा

एंड्रिला शर्मा बंगाली सिनेमा का जाना माना नाम थीं। कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू टीवी शो झूमर से किया था। इसके बाद वह जियो काथी, जिबोन ज्योतिमें भी नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कई शोज में शानदार काम करके फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। एंड्रिला ने हाल ही में दो OTT प्रोजेक्ट्स भी किए थे।