Bigg Boss 18 Yamini Malhotra: ‘बिग बॉस 18’ भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ विनर करणवीर मेहरा ट्रॉफी जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बने हुआ हैं। वहीं, फर्स्ट रनर अप रहे विवियन डीसेना पार्टी कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सभी को चौंका दिया है।
टीवी एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा का कहना है कि उन्हें मुंबई जैसे महानगर में घर लेने में परेशानी हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं उनसे जाति-धर्म को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इसके बारे में क्या कहा है।
यामिनी मल्होत्रा ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट
यामिनी मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि नमस्ते दोस्तों, मैं बस कुछ ऐसा शेयर करना चाहती हूं, जो वाकई निराशाजनक रहा है। मुझे मुंबई से जितना प्यार है, यहां घर ढूंढना उतना ही मुश्किल रहा है। मुझसे कई सवाल पूछे गए हैं, जैसे कि क्या आप हिंदू हैं या मुस्लिम, गुजराती या मारवाड़ी और जैसे ही लोगों ने सुना कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, उन्होंने सीधे मना कर दिया।
इसके आगे ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक्ट्रेस ने लिखा कि क्या एक एक्ट्रेस होने के कारण मैं घर के कम हकदार हूं। यह चौंकाने वाला है कि 2025 में भी ये सवाल कैसे मौजूद हैं। क्या हम वाकई इसे सपनों का शहर कह सकते हैं। अगर सपने शर्तों के साथ आते हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई स्टार इस तरह की चीजों का सामना कर चुके हैं।
बता दें कि यामिनी मल्होत्रा ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। उनके साथ एडिन रोज और अदिति मिस्त्री भी आई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस फाइनलिस्ट नहीं बन पाई और कुछ ही दिन में शो से बाहर हो गईं।
विवियन की पार्टी में शामिल हुईं यामिनी
विवियन डीसेना ‘बिग बॉस 18’ के फर्स्ट रनर अप बनकर उभरे। उन्होंने शो से बाहर आने के बाद पार्टी रखी, जिसमें कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स दिखाई दिए। इस पार्टी में सारा, चाहत पांडे, मुस्कान बामने और ईशा सिंह के साथ-साथ यामिनी मल्होत्रा ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई छोटी-छोटी वीडियो शेयर करते हुए फैंस को उसकी झलक दिखाई।
