बांग्लादेश में पिछले कुछ दिनों से उपद्रवियों ने आतंक मचा रखा है। प्रधानमंत्री आवास में घुसकर लोगों ने खूब-लूट पाट की। वहां से पीएम शेख हसीना को अपनी जान बचाकर इंडिया भागना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इंडिया से वो लंदन के लिए रवाना होंगी। बांग्लादेश की स्थिति पर सेलेब्स से लेकर लोग तक खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच इस पर राजनीतिक चर्चा भी हो रही है। बीते दिन सलमान खुर्शीद ने अपने बयान में कहा था कि ऐसी स्थिति भारत में भी हो सकती है, जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने उन्हें मुंह तोड़ जवाब दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
सलमान खुर्शीद ने बीते दिन बांग्लादेश की स्थिति पर कमेंट कर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि भले ही ऊपरी तौर पर सब कुछ सामान्य लग रहा हो, लेकिन बाग्लादेश में जो रहा है वो भारत में भी हो सकता है। उनके इस बयान के बाद बवाल मचा गया। जहां लोग उन्हें भला बुरा कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद ने उन्हें जवाब दिया है कि यहां ऐसा कुछ नहीं हो सकता है और ना ही होना चाहिए। वो इसकी वजह गिनाते हुए कहते हैं कि यहां कि सेना अनुशासित है। सेना का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है। रजा मुराद बताते हैं कि सेना अपना कर्तव्य निभाती है। वो कभी अपनी हद पार नहीं करती है। बाढ़ से लेकर भूकंप तक प्राकृतिक आपदाओं में लोगों की आगे आकर मदद करती है।
इसके साथ ही एक्टर ने बांग्लादेश की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 73 साल में कभी ऐसा नजारा नहीं देखा था कि लोग प्रधानमंत्री के आवास में घुस गए और फर्नीचर लूट गए। इतना ही नहीं, रजा मुराद ने लोगों को सलाह भी दी कि उन्हें प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करना चाहिए था। रजा मुराद ने इसे लेकर कहा कि राजनीतिक रूप से शेख हसीना से सहमत नहीं होना संभव है लेकिन अपमान करना गलत था। वो 75 साल की हैं और मां की तरह हैं। इसके अलावा रजा मुराद ने अन्य मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने ओटीटी पर अश्लीलता परोसने को लेकर भी बात की। उनका कहना है कि ओटीटी पर बस गंदगी परोसी जा रही है।