बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के सीजन 15 में नजर आ रहे हैं। वो इस शो में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी, मीका सिंह और शिल्पा शेट्टी के साथ बतौर जज नजर आ रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों बदशाह की पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरें सामने आई थी कि वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं। हानिया को उनके कई कॉन्सर्ट में देखा गया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया। इसी बीच अब बादशाह का नाम बॉलीवुड की एक हसीना के साथ जोड़ा जा रहा है। चलिए बताते हैं उनके बारे में कि कौन हैं।

दरअसल, बतौर जज शो ‘इंडियन आइडल 15’ में नजर आ रहे बादशाह की डेटिंग की चर्चा के बीच शिल्पा शेट्टी ने हिंट दिया है कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इन दिनों खबर है कि बादशाह एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं या फिर वो उनकी क्रश हैं। इस मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी ने भी उन्हें चिढ़ाती हुई नजर आईं। शो से वायरल हुई वीडियो क्लिप में शिल्पा शेट्टी को कहते हुए देखा जा सकता है कि जब से तारा सुतारिया शो में आई हैं तभी से बादशाह उनके बारे में सोचे जा रहे हैं। शिल्पा ने तारा का नाम लेकर भी उन्हें चिढ़ाया।

शिल्पा शेट्टी गाया 90s का गाना, तारा के नाम पर ब्लश करते दिखे बादशाह

वायरल वीडियो क्लिप में शिल्पा शेट्टी को बादशाह के लिए 90s का एक गाना गाती हैं। वो कहती हैं, ‘बादशाह मैंने सुना है कि आप दिन में भी तारे देख रहे हैं, तारा देख रहे हैं आप। अरे 90s का एक दशक का दौर हम लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं, एक गाना याद आ रहा है मुझे खासतौर पर आपके लिए। टन टना टन… टन टन टन तारा। चलती है क्या 9 से 12? गाना गा रहे हैं ना, लाल क्यों हो रहे हैं आप?’ इस पर बादशाह काफी ब्लश करते हैं।

मीका सिंह दिखे कंफ्यूज, विशाल ददालानी ने दिया ऐसे रिक्शन

शिल्पा शेट्टी के गाने के बाद मीका सिंह कन्फ्यूज दिखते हैं। वहीं, श्रेया घोषाल एक्ट्रेस का इशारा समझ जाती हैं और फिर वो विशाल ददलानी को भी समझाती हैं। वो बार बार तारा का नाम लेती हैं तो वो भी समझ जाते हैं। लेकिन, मीका सिंह कंफ्यूज रहते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है, जिसमें बादशाह का शरमाने वाला रिएक्शन देख लोग इस रिश्ते कंफर्म मान रहे हैं। हालांकि, अभी बादशाह या फिर तारा सुतारिया की ओर से इस पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन सामने नहीं आया है और ना ही दोनों ने डेटिंग की खबरों को कंफर्म किया है।

Ye kya ho raha hai?
byu/Relevant_Engine_1555 inBollyBlindsNGossip

गौरतलब है कि तारा सुतारिया 2023 में ब्रेकअप के दर्द से गुजरीं। उनका और आदर जैन का ब्रेकअप हुआ। दोनों 2019 से 2023 तक रिलेशनशिप रहे। अलग होने के कुछ समय के बाद ही आदर जैन ने अलेखा आडवाणी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया और इस साल 2025 की शुरुआत में 21 फरवरी को शादी कर ली। शादी के बाद एक्टर ने तारा के साथ रिश्ते को टाइमपास बता दिया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था।

जब श्रीदेवी के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे सतीश कौशिक, फिर बोनी कपूर ने दिवंगत एक्टर से कही थी ये बात