म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम बादशाह और हनी सिंह के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था। लेकिन, इसके पहले एक समय था, जब दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। बाद में उनके बीच अनबन हो गई थी। तभी से वो एक-दूसरे को ताने कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते थे। हालांकि, इन सब बातों के बीच अब खबर है कि बादशाह, हनी सिंह के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं। दरअसल, हरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में रैपर बादशाह ने कॉन्सर्ट के बीच एक ब्रेक लिया और भीड़ में कहा कि वो हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ में कुछ ऐसे दौर आए थे, जब वो हनी सिंह पर गुस्सा थे और लेकिन अब वो इसे पीछे छोड़ देना चाहते हैं और एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।
लाइव कॉन्सर्ट में खत्म किया 15 साल पुराना झगड़ा
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बादशाह ने हनी सिंह के साथ दुश्मनी को खत्म करने को लेकर कहा कि उनके और हनी सिंह के बीच कुछ गलतफहमियां थीं, जिसके कारण उनके बीच झगड़ हुआ। हालांकि, समय के साथ ही उन्हें एहसास हुआ कि ऐसे कई लोग थे, जिन्होने उन्हें अलग करने की कोशिश की। वो कुछ ही लोग थे, जो सच में उनके झगड़े को सुलझाना चाहते थे। बादशाह ने इस दौरान हनी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और घोषणा की कि वो अब और नहीं लड़ना चाहते हैं। रैपर ने कहा कि उनकी लाइफ में एक फेज था जब उनके मन में हनी सिंह के लिए द्वेष था लेकिन, आज वो इसे पीछे छोड़ देना चाहते हैं।
इतना ही नहीं, बादशाह ने आगे कहा कि कुछ समय के बाद उन्हें एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले ज्यादा रहे। रैपर ने ऐलान किया कि वो अब इसे पीछे छोड़ रहे हैं और शुभकामनाएं देते हैं।
कहां से शुरू हुआ था झगड़ा?
बादशाह और हनी सिंह के झगड़े की बात की जाए तो इसकी शुरुआत मशहूर बैंड ‘माफी मुंडे’ से हुई थी। दोनों इस बैंड का हिस्सा थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच क्रेडिट को लेकर विवाद शुरू हुआ था और ये मुद्दा समय के साथ काफी बढ़ता चला गया था। हनी ने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए बैंड छोड़ दिया था। इस झगड़े का उनके करियर पर काफी प्रभाव पड़ा था। दोनों ही कलाकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था। बाद में जब बादशाह ने हनी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था और गायब हो गए थे।