बद्रीनाथ की दुल्हनिया का नया गाना रोके ना रुके नैना रिलीज हो गया है। यह एक सैड लव सॉन्ग है जिसे आलिया और वरुण के किरदारों के बीच चल रही दूरियों को दिखाने के लिए फिट किया गया है। वीडियो की बात करें तो इस गाने की शुरुआत वरुण और आलिया की एक बहस से होती है। पूरे गाने में वरुण और आलिया एक दूसरे को मनाते नजर आते हैं। साथ ही इसमें दोनों के अच्छे दिनों की भी एक झलक दिखाई देती है।
इस गाने को रोमांटिक आवाज के मालिक अरिजीत सिंह ने अपने सुरों से सजाया है। इसका म्यूजिक अमाल मलिक ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। इस गाने को आप हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया के समझावां जैसा ही समझ सकते हैं।
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट अप़डेट्स के लिए क्लिक करें-
आलिया और वरुण तीसरी बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों स्टूडेंड आॅफ द ईयर और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में एक साथ काम कर चुके हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया को डायरेक्टर शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और धर्मा प्रोडक्शन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। फिलहाल आलिया और वरुण देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं, इस दौरान वह अपने फैन्स से भी मिल रहे हैं।
बता दें कि फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों दिल्ली और जयपुर पहुंचे थे, जहां दोनों ने फिल्म के गाने बद्रीनाथ की दुल्हनिया और तम्मा-तम्मा पर परफॉर्म किया था। वहीं कॉफी विद करण चैट शो पर अलग-अलग आने के बाद आलिया और वरुण इस शो पर एक साथ दिखें। शो पर दोनों ने एक-दूसरे से बहुत सी बातों को शेयर किया। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के बाद आलिया जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में नजर आएंगी।



