Badla Movie Review, Box Office Collection: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर ‘बदला’ 8 मार्च यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी ‘बदला’ फिल्म को लेकर दर्शक ट्रेलर रिलीज के बाद से ही उत्साहित थे। ‘बदला’ फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 3-4 करोड़ रुपए की कमाई करने में सफल हो सकती है।
फिल्म की निर्माता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील का रोल अदा किया है। ‘बदला’ फिल्म की मर्डर मिस्ट्री तीन सवालों से सॉल्व होती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस मर्डर के पीछे किसका हाथ है? तापसी पन्नू इस मर्डर ट्रैप में कैसे फंस जाती हैं? तो आपको सिनेमाघरों का रुख करना पड़ेगा।

Badla Movie Review and Rating

Live Blog

15:34 (IST)08 Mar 2019
स्पैनिश फिल्म के रीमेक पर बोले फैन्स

'बदला' फिल्म स्पैनिश फिल्म 'द इनविजिबल गेस्ट' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस बात को लेकर फैन्स का कहना है कि दोनों फिल्में एकदम अलग हैं। आप जिस तरह से 'सिंबा' और 'टेंपर' की तुलना नहीं कर सकते, उसी प्रकार 'बदला' और 'द इनविजिबल गेस्ट' की तुलना नहीं कर सकते हैं।

14:54 (IST)08 Mar 2019
बदला का चला जादू

सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' को हर-तरफ से प्यार मिल रहा है। कोलकाता के लोग भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दर्शक फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।

14:26 (IST)08 Mar 2019
क्लाईमैक्स में किया कमाल

'बदला' फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर एक दर्शक ने लिखा- बदला एक शानदार सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी जोड़े रखने वाली और ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर है। फिल्म के क्लाईमैक्स में अमिताभ और तापसी ने कमाल कर दिखाया है।

14:06 (IST)08 Mar 2019
दर्शकों का जोश HIGH

'बदला' फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह HIGH है। सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि क्रिटिक्स ने पांच में से 4 चार स्टार्स देते हुए फिल्म को विनर बताया है।

13:38 (IST)08 Mar 2019
BADLA देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे दर्शक

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की 'बदला' को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। स्टार्स की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक फैन ने ट्विटर में लिखा- आप दोनों जैसी एक्टिंग कोई नहीं कर सकता है।

13:09 (IST)08 Mar 2019
दर्शक बोले- तारीफ में क्या कहूं

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' को देखने के बाद लोग हैरान और निशब्द हो गए हैं। लोगों का कहना है कि वह फिल्म की तारीफ में किस शब्द का इस्तेमाल करें, उन्हें समझ नहीं आ रहा है।

12:47 (IST)08 Mar 2019
आगे क्या होने वाला है सोचने के लिए मजबूर करती है फिल्म

'बदला' फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। लोगों का सोशल मीडिया पर कहना है कि इस फिल्म को मिस नहीं किया जा सकता है। फिल्म की कहानी दमदार और शानदार है। तापसी पन्नू ने फिल्म में कमाल कर दिखाया है। दर्शकों का कहना है कि हर सेकेंड यह सोचने के लिए मजबूर हो जाते हैं कि अब फिल्म में आगे क्या होने वाला है?

12:29 (IST)08 Mar 2019
तालियां बजाने के लिए मजबूर हुए लोग

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। फिल्म की कहानी से लोग इतना खुश हैं कि अंत में खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि फिल्म के खत्म होने के बाद सभी दर्शक खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं।

12:03 (IST)08 Mar 2019
ओपनिंग डे पर कमाई

'बदला' स्पैनिश की हिट फिल्म 'द इनविजिबल गेस्ट' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म समीक्षक गिरिश जौहर का मानना है कि 'बदला' ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

11:40 (IST)08 Mar 2019
बदला की 'मास्टर स्टोरी'

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। वहीं सेलेब्स ने 'बदला' को 'मास्टर स्टोरी' बताया है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने में सफल हो सकती है।

11:20 (IST)08 Mar 2019
नार्थ ही नहीं साउथ में भी फिल्म का जलवा

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' को नार्थ के अलावा साउथ में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित बदला फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है।

11:06 (IST)08 Mar 2019
बदला में छिपे हैं कई राज

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' में कई राज छिपे हैं। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का पहला पार्ट इतना जबरदस्त है कि आपको कुछ सेकेंड के लिए स्तब्ध रह जाते हैं। दूसरे पार्ट में भी कई राज खुलते हैं।

10:46 (IST)08 Mar 2019
ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर

विवेक कृष्णनानी नाम के एक यूजर ने लिखा- 'फिल्म में बहुत सुंदर शॉट्स हैं। बदला एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं। तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन हमेशा से ही हैरान करते हैं।'

10:29 (IST)08 Mar 2019
सीट न छोड़ने के लिए मजबूर करती है फिल्म

'बदला' फिल्म को लेकर दर्शक बहुत ज्यादा खुश हैं। मार्निंग शोज से ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के बाद लोग रिव्यू भी सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म के क्लाईमैक्स ऐसा है कि आप सीट न छोड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

10:12 (IST)08 Mar 2019
बदला साबित होगी उरी से बड़ी फिल्म!

'बदला' फिल्म को पब्लिक का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोगों का कहना है कि 'बदला' फिल्म विक्की कौशल की 'उरी' से भी बड़ी साबित होने वाली है।

09:59 (IST)08 Mar 2019
फैन्स बोले- बदला लेने का सही समय

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के फैन्स बदला की रिलीज से बेहद खुश हैं। फैन्स का कहना है कि आज सही समय है बदला लेने का। इसलिए वह फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर जरूर जाएंगे।

09:44 (IST)08 Mar 2019
फिल्म के क्लाईमैक्स ने किया दर्शकों को हैरान

'बदला' फिल्म को देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने लिखा- 'अभी फिल्म बदला को देखा। आप फिल्म के क्लाइमैक्स और अंत का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। फिल्म को देखने के बाद मैं हैरान हूं।'

09:31 (IST)08 Mar 2019
कैप्टन मार्वल vs बदला

लोगों का कहना है यह वीकेंड उनके बेहद शानदार होने वाला है क्योंकि इसबार बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' और अमिताभ बच्चन की 'बदला' एक साथ रिलीज हुई है। ट्विटर पर लोग पोल कर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वह दोनों में कौन सी फिल्म देखने के लिए जा रहे हैं।

09:19 (IST)08 Mar 2019
फैन्स का मिल रहा प्यार

अमिताभ बच्चन के फैन्स 'बदला' फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंचे हैं। सिनेमा हॉल से 'बदला' फिल्म के पोस्टर संग तस्वीर शेयर फैन्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

08:52 (IST)08 Mar 2019
फिल्म को देखकर दर्शक निशब्द

बदला फिल्म को लेकर देखने के बाद दर्शकों का कहना है कि वह हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा- बदला फिल्म आपको शॉक्ड देती है। आप निशब्द हो जाते हैं। तापसी पन्नू ने नैना का किरदार बखूबी निभाया है। हर सीन को तापसी ने परफेक्ट तरीके से किया है। अमिताभ बच्चन किसी भी रोल में पॉवर हाउस परफॉर्मर साबित होते हैं। बादल गुप्ता ने भी शानदार काम किया है।

08:28 (IST)08 Mar 2019
जैकी भगनानी ने तारीफ में लिखा-

एक्टर जैकी भगनानी ने बदला फिल्म के लिए लिखा- सुजॉय घोष मैं आपका हमेशा से ही फैन रहा हूं। क्या फिल्म है बदला। अमिताभ बच्चन सर ने कमाल किया है। आप कैसे बार-बार कर पाते हैं। तापसी आप बहुत अच्छे से खेली हैं। आप पर बहुत गर्व है दोस्त। बहुत अच्छा।