शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) में प्रिया राम की दुल्हन बनने की पूरी तैयारी कर चुकी है। शो में दिखाया जा रहा है कि लाख कोशिशों के बाद भी दुश्मन राम कपूर का कुछ बुरा नहीं कर पाए। वहीं अब राम से प्रिया की शादी भी हो रही है। जल्द ही राम औऱ प्रिया की प्री-वेडिंग फंक्शन भी दिखाया जाएगा जिसमें फैंस के लिए सरप्राइज होगा।

दरअसल, शो में इंडियन आइडल 12 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) भी आएंगे औऱ स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे। संगीत सेरेमनी का ये सीक्वेंस हाल ही में पवनदीप और अरुणिता के साथ शूट किया गया है। ऐसे में राम और प्रिया की संगीत सेरेमनी काफी धूमधाम से मनाते दिखाई जाएगी।

इस एपिसोड में दिशा परमार रॉयल ब्लू कलर के लहंगे में सजी संवरी दिखाई देंगी। वहीं शो से एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें दिशा परमार लाल रंग के जोड़े में दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। तो वहीं दिशा के साथ नकुल मेहता दूल्हे के गेटअप में दिख रहे हैं। बता दें, शो में दिशा ‘प्रिया’ का और नकुल मेहता ‘राम कपूर’ का किरदार निभा रहे हैं। नए प्रोमो में प्रिया दुल्हन बन कर खुद को आइने में देखते हुए बात बातें करती नजर आती हैं।

प्रिया कहती है- ‘टीचर हूं सेल्फसुफीशियंट हूं, अपनी फैमिली का खयाल रख सकती हूं, फिर भी लोग पूछते रहते थे कि सेटल कब हो रही हो? फिर दुनिया की कोई भी डिग्री कोई भी अटीवमेंट शादी के सर्टिफिकेट को मैच नहीं कर पाती। शायद इसलिए ही मेरी फैमली आज इतनी खुश है। मुझे इस शादी से और कुछ नहीं चाहिए।’

बता दें, शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ मैं प्रिया और राम अपनी अपनी फैमिली के लिए इस शादी के बंधन में बंध रहे हैं। राम का दिल कहीं और लगा है और प्रिया प्यार में धोखा खाई हुई लड़की है। ऐसे में दोनों का ही मन शादी का नहीं है। लेकिन किस्मत इन्हें मिलाने का बहाना ढूंढ चुकी है। राम की बहन शिवी से प्रिया का भाई प्यार करता है, ऐसे में दोनों के घर में शादी की बात भी हो गई थी। पर प्रिया का भाई शर्त रखता है कि वह तब तक शादी नहीं कर सकता जब तक उसकी प्रिया दीदी की शादी नहीं हो जाती। ऐसे में राम कपूर की मां राम का रिश्ता लेकर प्रिया के घर जा पहुंचती है।