Bachchan Family Health Update: 5 दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आईं ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को भी अब नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को हल्का बुखार आने के बाद हॉस्पिटलाइज कराने का निर्णय लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब 8:30 बजे हॉस्पिटल की एंबुलेंस ‘जलसा’ पहुंची और माँ-बेटी को हॉस्पिटल लेकर गई। इसी बीच सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की गाड़ियां भी ‘जलसा’ पहुंची थीं। बीते 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद दोनों को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

इसी बीच परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट हुआ था। जिसमें जया बच्चन को छोड़कर ऐश्वर्या और आराध्या की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या होम क्वारन्टीन में ही थीं और डॉक्टर वहीं उनकी निगरानी कर रहे थे, लेकिन अब बुखार आने के बाद उन्हें भी हॉस्पिटल ले जाया गया है।

अमिताभ बच्चन ने नानावती हॉस्पिटल से दिए अपने एक संदेश में डॉक्टरों और नर्सों की तारीफ की है और लोगों से अपील की कि घबराने की जरुरत नहीं है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये बुरा वक्त है, गुजर जाएगा। अमिताभ ने अपने संदेश में डॉक्टरों और नर्सों की तुलना भगवान से करते हुए कहा था कि ये सफेद कोट पहनकर भगवान ही हैं जो हमारी रक्षा कर रहे हैं।

Live Blog

06:24 (IST)18 Jul 2020
ऐश्वर्य राय और बेटी आराध्या की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं

बच्चन परिवार की बहू और फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्य राय और उनकी बेटी आराध्या की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। मुंबई के नानावती अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक दोनों लोगों की हालत स्थिर है। उन्हें एक अलग वार्ड में रखा गया है। 

05:42 (IST)18 Jul 2020
ऐश्वर्या और आराध्या फिलहाल ठीक हैं : अस्पताल

नानावती अस्पताल के सूत्रों ने कहा, ‘‘ ऐश्वर्या और आराध्या फिलहाल ठीक हैं।’’ एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘ ऐश्वर्या को चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत थी।’’ उनको अलग वार्ड में रखा गया है। इस बीच अमिताभ बच्चन रोजाना सोशल मीडिया पर अपनी तबियत की प्रशंसकों को जानकारी देते रहते हैं। 

05:06 (IST)18 Jul 2020
प्रशंसकों ने बच्चन परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

बॉलीवड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्य राय बच्चन और पोती आराध्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बच्चन परिवार के पिछले हफ्ते कोरोना वायरस की चपेट में आ जाने से प्रशंसकों और चाहने वालों में घबराहट की स्थिति है।

03:55 (IST)18 Jul 2020
पहले कुछ रिपोर्ट्स में ऐश्वर्या का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव बताया गया था, बाद में पॉजिटिव निकला

पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ऐश्वर्या का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। अभिषेक के ट्वीट के बाद ऐश्वर्या और आराध्या को कोविड 19 होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने इस ट्वीट में बताया था कि उनकी मां जया बच्चन और परिवार के बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। 

00:48 (IST)18 Jul 2020
मेगास्टार अमिताभ और अभिषेक के साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, लेकिन अमिताभ और अभिषेक अस्पताल में भर्ती हो गए थे, ऐश्वर्या और आराध्या घर में ही क्वारंटाइन थीं।

23:37 (IST)17 Jul 2020
ऐश्वर्या और आराध्या में कोरोना के हल्के लक्षण, बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया

ऐश्वर्या में कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। हालांकि शुक्रवार को बुखार आने पर उन्हें और आराध्या को मुंबई के नानावटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन वहां पहले से ही भर्ती हैं।

22:58 (IST)17 Jul 2020
प्रशंसकों में बेचैनी, जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या के अस्पताल में भर्ती होने पर प्रशंसकों में बेचैनी बढ़ी। लोगों ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। 

22:46 (IST)17 Jul 2020
अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर

इससे पहले नानावती अस्पताल प्रशासन की तरफ से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर कहा गया था कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है।

22:42 (IST)17 Jul 2020
अमिताभ बच्चन ने की डॉक्टरों और नर्सों की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने नानावती हॉस्पिटल से दिए अपने एक संदेश में डॉक्टरों और नर्सों की तारीफ की है और लोगों से अपील की कि घबराने की जरुरत नहीं है। अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये बुरा वक्त है, गुजर जाएगा। अमिताभ ने अपने संदेश में डॉक्टरों और नर्सों की तुलना भगवान से करते हुए कहा था कि ये सफेद कोट पहनकर भगवान ही हैं जो हमारी रक्षा कर रहे हैं।