प्रभास और कृति सेनन की बहुचर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस के लिए फिल्म की टीम ने मां सीता नवमी के अवसर पर ‘राम सिया राम’ के ऑडियो टीजर के साथ कृति सनोन अभिनीत जानकी के आकर्षक मोशन पोस्टर जारी किया है। जो बेहद खूबसूरत है। कृति सेनन का रूप देखते ही बन रहा है।
टीम आदिपुरुष ने भारतीय इतिहास की सबसे सम्मानित महिला में से एक जो समर्पण, निस्वार्थता, बहादुरी और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती हैं उन्हें कृति सनोन अभिनीत जानकी के एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ-साथ मधुर ‘राम सिया राम’ के ऑडियो टीजर का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जानकी के रूप में कृति सेनन, राम की दिखाई गई हैं। राम का किरदार प्रभास निभा रहे हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है जो दर्शकों को निश्चितरूप से आध्यात्मिकता और भक्ति की दुनिया में ले जायेगी।
आपको बता दें कि मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में प्रभास, भगवान राम के रूप में नजर आ रहे है। वहीं जानकी के रूप में कृति सैनन, लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नागे हैं।
आदिपुरूष फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने इसका प्रोडक्शन किया है। ये फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है।
‘आदिपुरुष’ तेलुगू भाषा में बनाई गई है, लेकिन इसे 12 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। भारत में इसे तमिल के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला और उड़िया में रिलीज किया जाएगा। वहीं विदेशियों के लिए ये फिल्म अंग्रेजी, चीनी, भासा (थाईलैंड की भाषा), कोरियाई, जापानी और अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।