Athiya Shetty Clarifies On Strip Club Viral video: सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अपनी शादीशुदा जिंदगी को इन्जॉय कर रहे हैं। वो फैंस के क्यूट कपल्स में से एक हैं। वहीं, उनके काफी हेटर्स भी हैं, जिनके निशाने पर कपल किसी ना किसी वजह से आ जाता है। ऐसे में अब दोनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था। इसे लंदन के स्ट्रिप क्लब का बताया जा रहा था। मामले को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने इस पर अपनी सफाई दी है।
अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल के स्ट्रिप क्लब जाने की अफवाह को बेबुनियाद बताया। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें लिखा, ‘मैं ज्यादातर चुप रहना पसंद करती हूं और किसी पर भी अपना रिएक्शन नहीं देती। लेकिन कई बार ये बहुत जरूरी हो जाता है कि अपने साथ मजबूती से खड़े रहें।’
एक्ट्रेस मामले को लेकर आगे लिखती हैं कि ‘राहुल, मैं और सभी दोस्त रेगुलस प्लेस पर गए थे। जैसा कि कोई भी करता है। चीजों पर संदर्भ से बाहर बात करना बंद कीजिए और पहले तथ्यों की जांच कीजिए। शांति और प्यार।’
वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?
अगर केएल राहुल और अथिया शेट्टी के वीडियो के बारे में बात की जाए कि आखिर इसमें ऐसा क्या है और इस पर क्यों बवाल मचा है? तो चलिए वो भी बताते हैं। दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि कपल एक क्लब में मस्ती करते दिखा था। वीडियो में एक विदेशी डांसर को छोटे कपड़ों में अपनी अदाओं को दिखाते हुए देखा गया था। वहीं, केएल राहुल डांस करते नजर आए थे। अब वीडियो में ये सब कुछ देखकर लोगों को लग रहा है कि वो किसी स्ट्रिप क्लब में गए थे। इसके बाद कपल सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गया।
साल की शुरुआत में कपल ने की थी शादी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने साल की शुरुआत में ही शादी की थी। दोनों ने 23 जनवरी को सात फेरे लिए थे। एक्टर के बंगले में इनकी वेडिंग का खास फंक्शन हुआ था, जहां पर केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।