इस वक्त की सबसे विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) तमाम विरोध के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन कर रही है। ‘द केरल स्टोरी’ को रिलीज हुए महज 5 दिन हुए और फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म में हिंदू लड़कियों को बरगला कर आईएसआईएस संगठन में शामिल करने की कहानी दिखाई गई है। इस कहानी पर कई लोग आपत्ति जता रहे हैं, जिनमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हैं। ऐसे में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन लोगों से सवाल किया है, जिन्हें फिल्म की कहानी से दिक्कत है।

लादेन का नाम ले अशोक पंडित ने किया सवाल

अशोक पंडि

त ने अपने ट्वीट में लिखा,”The Kerala Story, ISIS के बारे में एक फिल्म है। समझ में नहीं आता कि मुस्लिम धर्मांध क्यों मालिक बन रहे हैं? क्या इसका मतलब यह है कि अगर ओसामा बिन लादेन पर एक बायोपिक बनाई जाती है तो मुसलमान बुरा मानेंगे क्योंकि वह एक मुसलमान था?”

यूजर्स की प्रतिक्रिया

अशोक पंडित के ट्वीट पर तमाम लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। शिवकांत नाम के यूजर ने लिखा,”हां, 70 प्रतिशत को दिक्कत होगी।” वोक पॉयजन नाम के यूजर ने लिखा,”हां, ओसामा बिन लादेन पर एक फिल्म इस्लाम के नाम पर उन्हें चिढ़ा देगी। OBL उनका शीर्ष हीरो है। अगर कोई फिल्म बनाएगा तो भारत में दंगे हो जाएंगे।” वहीं कुछ लोगों ने फिल्ममेकर को घेर लिया।

रस्टिक नाम के यूजर ने लिखा,”बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री जो गुजरात दंगों पर बनी थी। पता नहीं उसे क्यों बैन कर दिया। अब तक समझ नहीं आ रहा।” ट्रू इंडिया नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,”अगर गोडसे की फिल्म बनती है तो भी ऐसा ही होगा। हम आपकी प्रतिक्रिया देखना चाहते हैं।”

फिल्म को लेकर भड़के थे ओवैसी

बता दें कि AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया था। उन्होंने रिपब्लिक से बात करते हुए पीएम मोदी को हिटलर कहते हुए बोला,”हिटलर ने यहूदियों का एक्सटर्मिनेशन करने से इनके खिलाफ हेट स्पीच देने से शुरुआत की थी। इसके बाद उसने फिल्में बनानी शुरू की ताकि यहूदियों के खिलाफ नफरत पैदा हो जाए।”

“दुनिया ने देखा कि करीब 70 लाख यहूदियों को या तो गैस चेंबर में मार दिया गया या फिर जेल में मार दिया गया। यही चीज यहां की जा रही है। एक झूठी पिक्चर बनाकर, जिसमें भारत के लोगों में मुसलमानों के ताल्लुक से नफरत पैदा की जाए कि ये लोग सब आतंकी हैं। इनकी महिलाएं ऐसा करती हैं।”