बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के एक पोस्ट पर बुरी तरह से भड़क गए। गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ बदसलूकी वाले वायरल वीडियो को लेकर स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था। स्वरा के इस पोस्ट को देख कर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस के लिए कहा कि – स्वरा भास्कर के खिलाफ भी FIR होनी चाहिए।
अशोक पंडित ने अपने पोस्ट में स्वरा के खिलाफ लिखते हुए कहा- ‘अर्बन नक्सल स्वरा भास्कर के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए। ये झूठ बोलती हैं और झूठ फैलाने में भी माहिर हैं।’ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में बूढ़े शख्स के वायरल वीडियो को देख पोस्ट किया था। स्वरा इस बीच भड़की हुई नजर आई थीं और उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘आर डब्ल्यू और संघी लगातार मेरी टाइमलाइन पर उल्टी कर रहे हैं। क्योंकि गाजियाबाद पुलिस ने 3 मुस्लिम लोगों के नाम लिया है। मुख्य आरोपी परवेश गुज्जर है। जो शख्स कैमरा में नजर आ रहा है, वह बूढ़े शख्स पर जोर डाल रहा है। # जयश्रीराम बोलने के लिए। मेरे भगवान ने ये बहुत गलत रचना की है। मैं शर्मसार हूं।’
क्या था असल मामला? दरअसल, ट्विटर पर यह कहकर इस वीडियो को वायरल किया जा रहा था कि बुजुर्ग को वंदे मातरम बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसी वजह से लोगों ने उसकी दाढ़ी काट दी और पिटाई की। इस वीडियो में बुजुर्ग कुछ लोगों के आगे हाथ जोड़ रहा था। वहीं लोग उसकी बेरहमी से पिटाई किए जा रहे हैं। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोप लगाया गया कि पीड़ित से धर्म विशेष के नारे लगवाए गए।
..@ghaziabadpolice
An FIR should be filed against this urban naxal #SwaraBhasker also who is a compulsive liar and an expert in inciting communal violence. pic.twitter.com/TU99CgVqoa— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 16, 2021
बाद में ये खबर झूठी निकली। जब मामला खुलकर सामने आया तो पता चला कि ताबीज से जुड़ा ये मामला था और पिटाई करने वाले वह लड़के भी उसी समुदाय के थे। इस पर गाजियाबाद पुलिस ने बताया था कि पीड़ित अब्दुल 5 जून को बेहटा, लोनी बॉर्डर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग ताबीज़ बनाने के काम करता था। पोली, आरिफ, आदिल और मुशाबिद नाम के लड़कों ने उसकी पिटाई इसलिए की क्योंकि उनके मुताबिक ताबीज़ का उल्टा असर हो गया था।
अशोक पंडित के इस पोस्ट को देख कर ढेरों लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे। प्रथम नाम के यूजर ने कहा- गाजियाबाद पुलिस से मैं कहना चाहता हूं कि मोहमम्द जुबैर और स्वरा भास्कर के खिलाफ दंगा भड़काने की साज़िश में मुकदमा दर्ज करें। ये इसकी पहली साज़िश नहीं बल्कि हर रोज़ इनका यही प्रयास होता है! आप सज़ा दो अन्यथा जनता देगी!
प्राउड इंडियन नाम से एक यूजर ने कमेंट किया और कहा- हमें स्वरा भास्कर को ज्यादा तवज्जो नहीं देना चाहिए। वह इस कड़ी में पॉपुलर होना चाहती हैं। ट्विटर इनको ब्लॉक क्यों नहीं कर देता। राम पांडे नाम के शख्स ने कहा- स्वरा भास्कर सेफ रहेंगी क्योंकि वह एक महिला हैं। सुभाष नाम के शख्स ने कहा- इन लोगों पर इतना ध्यान देने की आवश्यकता है क्या? अखिलेश नाम के यूजर ने कहा- कई नाम छूट गए जिन्होंने माहौल बिगाड़ने का भरपूर प्रयास किया।