म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया को उनके गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वो म्यूजिक वर्ल्ड की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। आज वो भले ही एक स्टार सिंगर हैं लेकिन, यहां तक आने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। करियर के शुरुआती दौर में उनके गानों की काफी आलोचना होती थी। लोग कहते थे कि ये नाक से गाते हैं। अब इस बचाव में एक्टर ने एक बार आरडी बर्मन को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद आशा भोसले भड़क उठी थीं और उन्होंने उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। ऐसे में अब इस मामले पर हिमेश ने सालों के बाद सफाई दी है और अपनी गलती को माना है।
दरअसल, हिमेश रेशमिया ने सालों पुराने इस मामले पर सफाई दी और इस जस्टिफिकेशन में बताया कि उन्होंने आरडी बर्मन की गायिकी का जिक्र क्यों किया था। सिंगर ने रेडियो नशा से बातचीत में आशा भोसले के कथनों पर सहमति जताई और कहा कि वो सही कह रही थीं और इसलिए उन्होंने उनसे माफी भी मांगी। हिमेशा आगे आशा भोसले के गुस्से का जिक्र करते हुए कहती हैं कि वो लाइव शो कर रहे थे। सभी को गाने पसंद आ रहे थे लेकिन कुछ लोगों का मानना था कि वो नाक से गाते हैं।
हिमेश रेशमिया के गानों की हुई थी आलोचना
हिमेश आगे कहते हैं कि वो आज इतने सफल हैं कि कह सकते हैं कि नाक से गाते हैं और किसी को इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। वो बताते हैं कि जब उनके पहले 5-6 गाने रिलीज हुए, जो हिट रहे। कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की थी और नाक से गाने वाला बताया था। उस समय वो लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि ये ऊंची आवाज है, नाक से नहीं आती है। उन्होंने अपनी आवाज का बचाव किया था और कहा था कि आरडी बर्मन भी नाक से गाते थे। उनका ये स्टेटमेंट आशा भोसले को पसंद नहीं आया था।
भड़क उठी थीं आशा भोसला
आशा भोसले को हिमेश रेशमिया का स्टेटमेंट पसंद नहीं आया था और कहा था कि किसी को उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए। हिमेश ने माना कि उन्हें उस समय स्वीकार करना चाहिए कि वो नाक से गाते हैं तो पूरा टॉपिक ही खत्म हो जाता। हिमेश ने आशा भोसले की बात से सहमति जताई और अपनी गलती को माना कि आरडी बर्मन को लेकर ऐसा नहीं कहना चाहिए।
बहरहाल, अगर हिमेश रेशमिया के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में स्क्रीन पर फिल्म ‘रवि कुमार बैडएस’ में नजर आए थे। इसमें उनका एक्शन अवतार देखने के लिए मिला था। फिल्म को लोगों से मिक्स रिव्यूज मिले थे।