भोजपुरी सिनेमा जगत के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब शादी के दो महीने बाद पहली बार उन्होंने पत्नी शिवानी पांडेय के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने ये तस्वीर खुशी के मौके पर शेयर की है। उनके घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है, जिसके बाद घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।

अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बच्चे के साथ फोटोज को शेयर किया है। इसमें उनकी जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही है। साथ ही बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। कल्लू को इस तरह वाइफ के साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। शिवानी के साथ यूं साथ देखकर फैंस काफी खुश हैं। लोग बच्चे की किलकारी के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही एक यूजर ने ये तक पूछ लिया कि ‘अभी तो महीने पहले ही शादी हुई फिर इतने जल्दी बच्चा कहां से?’। चलिए आपको बच्चे के बारे में बताते हैं।

किसका बच्चा है कल्लू की गोद में?

दरअसल, कल्लू हाल ही में चाचा बने हैं। उनके बड़े भाई आशु बाबा पिता बने हैं। उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है। उसी के साथ कल्लू ने वाइफ संग फोटो शेयर की है। एक्टर ने भतीजे की पहली झलक तो दिखाई ही साथ ही वाइफ के साथ भी वो शादी के दो महीने बाद पहली बार पोज देते हुए यूं नजर आए हैं। आपको बता दें कि इनकी शादी इस साल 26 जनवरी को बनारस में हुई थी और ये पहली बार है जब एक्टर ने पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी जोड़ी खूब जंच रही है। एक्टर ने पोस्ट को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘हंसेगा और खिलखिलाएगा, अपने साथ हम सबको नचाएगा, ये छोटा सा मेहमान हमको और आपको, छोटे पापा छोटी मम्मी कहकर बुलाएगा।’

Image- Instagram @Arvind Akela Kallu

भोजपुरी स्टार्स ने भी किए कमेंट्स

वहीं, उनकी फोटो पर कई भोजपुरी स्टार्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस पूनम दुबे ने लिखा, ‘बधाई… छोटी मम्मी, छोटे पापा को’। यामिनी सिंह ने लिखा, ‘बहुत प्यारा है’। इसके साथ ही एक्ट्रेस सृष्टि पाठक ने लिखा, ‘भगवान का आशीर्वाद बना रहे… जल्दी से आप लोग भी गुड न्यूज दीजिए’। इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बहरहाल, अगर कल्लू के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आज ही यानी कि 14 अप्रैल को उनकी फिल्म ‘प्रयागराज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने लीड रोल प्ले किए हैं।