युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) अपनी बेहतरीन गायिकी और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों का भोजपुरी सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कोई भी गाना आता है तो वो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा जाता है। ऐसे में अब एक्टर का नया रोमांटिक वीडियो सॉन्ग रिलीज किया गया है। इसमें शादीशुदा एक्टर को भोजपुरी एक्ट्रेस मैरी पर फिदा देखा जा सकता है। उनकी अदाओं ने कल्लू को दीवाना बना लिया है।
अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना (Arvind Akela Kallu ka Bhojpuri gaana) का लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग ‘टिकुलिया’ (Tikuliya) को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि शादीशुदा एक्टर भोजपुरी एक्ट्रेस मैरी के साथ रोमांस का तड़का लगा रहे हैं। इसमें उनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही होगी। ‘टिकुलिया’ गाना यूट्यूब पर छा गया है। गाने का म्यूजिक और एक्ट्रेस की अदाएं तो आपका दिल ही जीत लेंगी। वहीं, मैरी और कल्लू की कैमिस्ट्री तो कमाल की है। अगर आप भोजपुरी संगीत प्रेमी हैं तो यकीन मानिए गाने को एक बार में सुनकर और देखकर आपका मन नहीं भरने वाला है।
इसके साथ ही कल्लू और एक्ट्रेस मैरी के ठुमके तो कमाल के हैं। मैरी ने अपनी सिजलिंग अदाओं से तो फैंस को घायल ही कर दिया है। सादगी भरे अंदाज में उनके हर डांस मूव्स तो सीधे दिल में दस्तक दे रहे हैं। इस गाने के बोल ‘दोनों भउंआ के बीचे साटा, जान मारे तोहर टिकुलिया’ हैं। वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और इसे करीब चार लाख व्यूज मिल चुके हैं साथ ही ढेरों लाइक्स भी मिल चुके हैं। शादीशुदा कल्लू का ऐसा मिजाज देखकर तो मजा ही आने वाला है।
इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है और उनका साथ शिवानी सिंह ने दिया है। दोनों स्टार्स की कमाल की गायिकी तो आपका दिल ही जीत लेगी। गाने के लिरिक्स मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं और म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है। प्रोडक्शन जय तिवारी का है।